Vidya Balan

Pankaj Udhas के अंतिम संस्कार में विद्या बालन के पीछे पड़ा शख्स, हरकत देख भड़के लोग

Vidya Balan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस गजल गायक पंकज उधास के अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि वह मुश्किल में पड़ गईं। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Vidya Balan Viral Video: मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का अंतिम संस्कार 27 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनको अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) भी पंकज उधास को नम आंखों से विदाई देने पहुंची। इस दौरान एक शख्स एक्ट्रेस के पीछे पड़ गया। कई बार मना करने के बाद भी शख्स ने विद्या बालन का पीछा नहीं छोड़ा। इस पूरी हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अंतिम विदाई देने पहुंची थीं विद्या बालन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस विद्या बालन गजल गायक पंकज उधास को अंतिम विदाई देने पहुंची हैं। इस दौरान एक अनजान शख्स एक्ट्रेस के पीछे पड़ गया। विद्या के कई बार मना करने के बाद भी वह शख्स उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। शख्स बार-बार एक्ट्रेस से सेल्फी लेने की जिद करने लगा।

विद्या बालन के साथ मौजूद एक महिला ने शख्स को कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना। शख्स वीडियो में बार-बार विद्या बालन के साथ सेल्फी लेने की जिद करता दिख रहा है। वहीं शख्स की इस हरकत से एक्ट्रेस भी काफी परेशान दिख रही हैं। हालांकि उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप वहां से अंदर चली गईं।

विज्ञापन

वीडियो देखकर भड़के लोग

उधर, जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजंस ने शख्स की इस हरकत पर उसे खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। हालांकि यूजर्स एक्ट्रेस के पेशेंस की दाद दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन

गौरतलब है कि विद्या बालन समेत सिनेमा जगत कई बड़े दिग्गज स्टार्स पंकज उधास के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर पहुंचे थे। इस दौरान सोनू निगम, अनूप जलोटा भी गायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। आपको बता दें कि गजल गायक पंकज उधास का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ