Live Updates
बेटी रीवा उधास
पंकज उधास की बेटी रीवा उधास भी अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए आ चुकी हैं। रीवा के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही है। पिता के निधन से ना सिर्फ रीवा बल्कि पूरा परिवार और देश बेहद दुखी है।
कहां होगा अंतिम संस्कार?
आज हिंदू क्रिमेटोरियम, वर्ली (मुंबई), लैंडमार्कः फोर सीजन्स के अपोसिट,डॉक्टर ई मोसेस रोड वर्ली में पंकज उधास पंचतत्व में विलीन होने वाले हैं।
घर पहुंचा पंकज उधास का शव
आज गजल गायक का अंतिम संस्कार होने वाला है। पंकज उधास का शव मुंबई स्थित उनके घर पहुंचा गया है। सुरों के जादूगर का पूरा परिवार उनके अंतिम दर्शन के लिए एक साथ मौजूद है।