Pankaj Udhas Funeral: दिग्गज गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) जाते-जाते हर किसी को रुला गए। मंगलवार को मुंबई के वर्ली स्थित हिन्दू क्रिमेटोरियम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे पंकज उधास के पार्थिव शरीर को सबसे पहले सेना के जवानों ने कंधा दिया। इस दौरान गायक की पत्नी फरीदा और बेटियां रीवा-नायाब का रो-रोकर बुरा हाल था। पंकज उधास के अंतिम संस्कार में भजन सिंगर अनूप जलोटा, सोनू निगम, विद्या बालन समेत कई चर्चित हस्तियां पहुंची।
मुंबई पुलिस ने दी आखिरी सलामी
पंकज उधास की अंतिम यात्रा से पहले उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था। इस दौरान मुंबई पुलिस के जवानों ने दिवंगत गायक को सलामी दी। इस दौरान उनके परिवार समेत मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।
यह भी पढ़ें: Pankaj Udhas पर सबसे बड़ा खुलासा, न हिंदी आती थी न उर्दू, फिर कैसे एक साधारण शख्स बना गजल सम्राट?
72 साल की उम्र में निधन
गौरतलब है कि पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास ने सोमवार, 26 फरवरी को अपनी आखिरी सांस ली। वह 72 साल के थे। उनके निधन की जानकारी बेटी नायाब उधास ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए दी थी। मशहूर गजल गायक के निधन की खबर से हर किसी की आंखें नम हो गईं। तबला वादक जाकिर हुसैन, कंपोजर शंकर महादेवन, समेत कई मशहूर हस्तियों ने पंकज उधास को श्रद्धांजलि दी थी।
पंकज उधास के सदाबहार गानें
आपको बता दें कि पंकज उधास ने अपने करियर में कई बेहतरीन गजलें गायी हैं। उनके सदाबहार गानों को लोग आज भी पसंद करते हैं। ना कजरे की धार, आहिस्ता-आहिस्ता, आज फिर तुमपे जैसे कई गाने हैं जो आज भी लोगों की जुवां पर रहते हैं। इसके अलावा पंकज उधास ने एक्टर संजय दत्त की फिल्म ‘नाम’ के गाने ‘चिट्ठी आई है’ को अपनी आवाज दी थी।
संबंधित खबरें
'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
54 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines