कितने बजे पंचतत्व में विलीन होंगे 'गजल सम्राट'? कहां होगा Pankaj Udhas का अंतिम संस्कार?

Pankaj Udhas Funeral: गजल गायक और प्लेबैक सिंगर पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। सोमवार को उनके परिवार ने गायक के निधन की जानकारी दी थी। वहीं अब मंगलवार को पंकज उधास का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जाने पंकज उधास कब और कहां पंचतत्व में विलीन होंगे?

Pankaj Udhas (1)
विज्ञापन

Pankaj Udhas: सोमवार की शाम पंकज उधास के निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। मशहूर गजल गायक ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं आज पंकज उधास (Pankaj Udhas) का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसका समय और वेन्यू सामने आ गया है। गजल गायक की बेटी नायाब उधास ने पिता के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी साझा की है।

कब होगा पंकज उधास का अंतिम संस्कार

Advertisment

सोमवार की शाम को लगभग 4ः15 बजे पंकज उधास के निधन की खबर सामने आई थी। उनके परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए सिंगर की मौत की खबर दी। वहीं अब मंगलवार को पंकज उधास पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। मुंबई में शाम 3 बजे से लेकर 5 बजे के बीच में गजल गायक का अंतिम संस्कार होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nayaab Udhas (@nayaabudhas)

कहां दी जाएगी मुखाग्नि

विज्ञापन

पंकज उधास ने मुंबई में ही आखिरी सांस ली और उन्हें अंतिम विदाई भी मुंबई में ही दी जाएगी। पंकज उधास को मुंबई के वर्ली में स्थित हिंदू क्रिमेटोरियम में मुखाग्नि दी जाएगी। जिसकी जानकारी उनके परिवार ने ही साझा की है। पंकज उधास की बेटी नायाब ने पोस्ट शेयर किया है। जिसमें पंकज उधास के अंतिम संस्कार का समय और वेन्यू मेंशन है। इस कार्ड में लिखा है- ‘पद्मश्री पंकज उधास की प्यारी यादों और भारी दिल के साथ यह बताते हुए दुख हो रहा है कि 26 फरवरी 2024 को उनका निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 27 फरवरी मंगलवार को 3 से 5 बजे के बीच में किया जाएगा। वेन्यूः हिंदू क्रिमेटोरियम, वर्ली (मुंबई)। लैंडमार्कः फोर सीजन्स के अपोसिट, डॉक्टर ई मोसेस रोड वर्ली।’

पंकज उधास का निधन

विज्ञापन

बता दें कि, 72 साल की उम्र में पंकज उधास ने सोमवार को अंतिम सांस ली। उनकी मौत की वजह लंबी बीमारी बताई गई। मगर खबरों के अनुसार गजल गायक लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें पेनक्रियाज कैंसर था। जिसका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। मगर कल सुरों के जादूगर पंकज उधास कैंसर से जंग हार गए। 26 फरवरी को शाम लगभग 4 बजकर 15 मिनट पर पंकज उधास की बेटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पिता के निधन की पुष्टि की थी। पंकज उधास के जाने से पूरे देश में शोक का माहौल है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी गजल गायक के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पकंज उधास के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट करते हुए शोक जताया था। पीएम मोदी ने गजल सम्राट के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था कि, पंकज उधास के निधन से हम बहुत दुखी हैं। उनकी आवाज सीधा दिलों पर दस्तक देती थी। संगीत की दुनिया में फिर कभी उनकी जगह कोई नहीं ले सकेगा। ओम शांति। इसके अलावा ममता बनर्जी और अनूप जलोटा जैसी कई शख्सियतों ने गजल गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ