Pankaj Tripathi, Mirzapur: बात अगर वेब सीरीज की हो और ‘मिर्जापुर’ का जिक्र ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, इन दिनों ‘मिर्जापुर’ के सीजन 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। खबरों के बाजार में भी इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है और दर्शकों के मन में तो जैसे लड्डू फूट रहे हों। अब भई जब बात ‘मिर्जापुर’ की हो रही है, तो ‘कालीन भैया’ का अपने साथियों के बारे में बात करना भी बनता है। सोशल मीडिया पर ‘कालीन भैया’ यानी अभिनेता पंकज त्रिपाठी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने ‘मिर्जापुर’ के साथियों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि सीरीज के किरदारों को लेकर ‘कालीन भैया’ का क्या कहना है?
‘कालीन भैया’ का बरसा प्यार
बात अगर ‘मुन्ना’ की हो, तो भई उनका किरदार तो ऐसा है, जो शायद ही किसी को नापंसद होगा। ‘मुन्ना’ को लेकर पंकज त्रिपाठी का कहना है कि वो जो है वही दिखता है, उसका एक ही डायमेंशन है। बीना को लेकर पंकज का कहना है कि वो मुझे पसंद है, लेकिन जिस तरह मुन्ना दिखता है वो उस तरह नहीं दिखती। बीना को लेकर पंकज ने कहा कि घर में रहती है और वो ऊपर से दबी हुई महिला लगती है और सीजन 2 खत्म होते-होते पता लगता है कि सारा खेल तो वही खेल रही है, तो बीना तो… हालांकि जब वो मेरे सामने होती है, तो कुछ और…। वहीं, गोलू के बारे में बात करते हुए पंकज कहते हैं कि वो दूसरे परिवार की है, तो मैं उधर ध्यान नहीं देता।
तीसरा सीजन करेगा धमाका!
‘मिर्जापुर’ के दोनों सीजन ने दर्शकों को दिल जीता है। वहीं, अब इस सीरीज का तीसरा सीजन आने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले शो के मेकर्स ने एक टीजर जारी किया था, जिससे ये तो पक्का हो गया था कि इस सीरीज का अगला सीजन भी कुछ ना कुछ धमाका जरूर करेगा। हालांकि अभी तक इसका ट्रेलर सामने नहीं आया है, जिसको लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है।
आज रिलीज होगा ट्रेलर
तो भई अपने एक्साइटमेंट को बचाकर रखिए क्योंकि ‘मिर्जापुर’ के सीजन 3 का ट्रेलर आज यानी 20 जून को ही रिलीज होने वाला है। जी हां, बीते दिन मेकर्स ने शो के ट्रेलर की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी थी। अब लोगों के इस सीरीज के ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि क्या मिर्जापुर के सीजन 3 का ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा?
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में Deepika Padukone को एक गलती पड़ी भारी, यूजर्स ने इस हरकत पर लगा दी क्लास!
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines