News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pankaj Tripathi Mother Passes Away: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन हो गया है. पंकज की मां के निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. सभी एक्टर की मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. फैंस और एक्टर के चाहने वाले भी खबर सुनने के बाद इस पर शोक जाहिर कर रहे हैं.
पंकज त्रिपाठी के मां के निधन की पुष्टि उनकी तरफ से एक स्टेटमेंट जारी करके दी गई है. इस स्टेटमेंट में बताया गया है कि हमें ये साझा करते हुए बेहद दुख हो रहा है कि पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित उनके पैतृक निवास पर शांतिपूर्वक निधन हो गया. हेमवंती देवी के निधन से परिवार को गहरा दुख पहुंचा है.
इस बयान में आगे कहा गया है कि हेमवंती देवी की उम्र 89 साल थी और वो बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी. 89 साल की उम्र में हेमवंती देवी ने अपने परिवारवालों के बीच बिस्तर पर ही अपनी आखिरी सांस ली. मां के आखिरी पलों में पकंज अपनी मां के साथ ही थे. मां से निधन से अभिनेता को भी गहरा दुख पहुंचा है.
हेमवंती देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच किया गया है. त्रिपाठी परिवार इस गहरे दुख में डूबा हुआ है और सभी से विनम्र निवेदन करता है कि हेमवंती देवी की आत्मा की शांति के लिए हुआ करें. परिवार मीडिया और फैंस से अपील करता है कि इस दुख घड़ी में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. साथ ही उन्हें समय दें.
गौरतलब है कि पंकज के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का 21 अगस्त 2023 को उनके पैतृक गांव में निधन हो गया था. उस समय पंकज त्रिपाठी मुंबई में ‘ओएमजी 2’ का प्रमोशन कर रहे थे और खबर मिलते ही अंतिम संस्कार के लिए तुरंत बिहार लौट आए थे. अब पिता के बाद एक्टर के सिर से मां का साया भी उठ गया है.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में हिट, भोजपुरी में फ्लाप हुई ये एक्ट्रेस, सलमान खान के साथ किया था डेब्यू
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।