---विज्ञापन---

पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, 98 साल की उम्र में पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

Pankaj Tripathi Father Passes Away: इन दिनों पंकज त्रिपाठी फिल्म ‘ओएमजी 2’ की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। इस बीच उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है। पंकज त्रिपाठी के पिता ने 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता […]

---विज्ञापन---

Pankaj Tripathi Father Passes Away: इन दिनों पंकज त्रिपाठी फिल्म ‘ओएमजी 2’ की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। इस बीच उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है। पंकज त्रिपाठी के पिता ने 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

बता दें कि पंकज त्रिपाठी के पिता ने पैतृक गांव बेलसंड में अपनी आखिरी सांस ली है। हालांकि उनके निधन की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी बेहद दुखी है और उनके फैंस भी इस पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

पंकज त्रिपाठी के पिता को नहीं पता था कि वो फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करते हैं

बता दें कि अपने करियर के चलते पंकज त्रिपाठी मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन उनके माता-पिता गांव में ही रह रहे थे। बताते चलें कि वो बिहार के गोपालगंज के इलाके के रहने वाले हैं। इसके साथ ही बता दें कि एक बार बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता को इस बात में जरा भी दिलचस्पी नहीं है कि उनका बेटा क्या करता है। यहां तक की उन्हें ये भी नहीं पता था कि पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करते हैं।

थिएटर में फिल्में नहीं देखते थे पंकज त्रिपाठी के पिता

इतना ही नहीं बल्कि पंकज ने बताया कि उनके पिता एक बार ही मुंबई आए हैं। दरअसल, उनके पिता को यहां के बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं थी। इतना ही नहीं वो कभी भी थिएटर में फिल्में नहीं देखते थे। इतना ही नहीं बल्कि वो घर पर भी तभी अपने बेटे की फिल्मों को देखते थे, जब कोई उन्हें टीवी या फिर कंप्यूटर पर दिखाता था।

---विज्ञापन---

पिता नहीं चाहते थे कि एक्टर बने पंकज

बता दें कि कुछ टाइम पहले ही अपने मां-बाप के घर टीवी लगवाया था। एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि उनके पिता कभी नहीं चाहते थे कि वो एक्टर बनें बल्कि वो चाहते थे कि उनका बेटा एक डॉक्टर बनें।

First published on: Aug 21, 2023 02:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola