Pankaj Tripathi Father Passes Away: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता ने बीते दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। पिता के निधन से पंकज बेहद दुखी है और अपने आपको बहुत अकेला महसूस कर रहे हैं।
पिता के अचानक हुए निधन से पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, बीती देर रात अभिनेता अपने पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे और बेहद दुखी थे।
यह भी पढ़ें- इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर लगा उत्पीड़न का आरोप, खानी पड़ी थी जेल की हवा
पिता के बेहद करीब थे पंकज त्रिपाठी
बता दें कि पंकज त्रिपाठी अपने पिता से बहुत प्यार करते थे और उनके बेहद करीब थे। साथ ही एक्टर अपनी सफलता का श्रेय भी अपने माता-पिता को ही देते हैं। जब भी एक्टर की कोई भी फिल्म आती थी तो वो अपने माता-पिता का आर्शीवाद लेने के लिए उनके घर जाते थे और इसलिए उनकी फिल्मे बेहद अच्छा प्रदर्शन भी करती थी।
मैं खुद को अधूरा महसूस कर रहा हूं- पंकज
बता दें कि पिता के जाने से पंकज बेहद दुखी है और उन्होंने कहा है कि ‘मृत्यु अटल सत्य है और सबको इस दुनिया से जाना ही होता है, लेकिन अपनों के जाने से बेहद तकलीफ होती है। इसके आगे पंकज ने कहा कि मेरे पिता मेरे आदर्श थे आज वो हमारे बीच नहीं है और उनके जाने से मैं खुद को अधूरा महसूस कर रहा हूं।
मेरे पिता मुझे स्वर्ग से भी आशीर्वाद देंगे- पंकज
इसके आगे एक्टर ने कहा कि अब सिर्फ फोटोज में ही उनके दर्शन हो सकेंगे और मेरे पिता मुझे स्वर्ग से भी आशीर्वाद देंगे। साथ ही पंकज ने कहा कि मेरी मां का आर्शीवाद हमेशा मेरे साथ है। उन्होंने कहा कि वो जैसे पहले अपने गांव आते थे वैसे ही आते रहेंगे और अपने गांव अपनी मिट्टी, अपने घर और दोस्तों से मिलते रहेंगे। पंकज ने आगे कहा कि अभी इस धरती पर उनकी जननी के भाग्यशाली चरण है और वो उनका आर्शीवाद हमेशा आएंगे।
सोमवार को हुआ पंकज के पिता का निधन
बता दें कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी की मौत बीते दिन यानी सोमवार को हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद पंकज अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे और अपने पिता के अंतिम संस्कार में भाग लिया और इस दौरान वो बेहद नजर आए।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines