Pankaj Tripathi पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में इस करीबी की मौत, बहन की हालत गंभीर

Pankaj Tripathi Brother-In-Law Passes Away: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि उनकी बहन की हालत बेहद नाजुक है। इस घटना से पंकज त्रिपाठी के घर पर मातम पसर गया है।

pankaj tripathi brother in law passes away

Pankaj Tripathi Brother-In-Law Passes Away

Pankaj Tripathi Relative Died: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर के परिवार में मातम पसर गया है। दरअसल, उनके बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की मौत हो गई है, जबकि एक्टर की बहन सविता तिवारी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी का परिवार 20 अप्रैल, शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया था। हादसे के तुरंत बाद एक्टर की बहन और बहनोई को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान एक्टर के बहनोई की मौत हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा शनिवार शाम करीब चार बजे के आसपास दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-2 पर निरसा बाजार के पास हुआ है। बताया जाता है कि जिस वक्त यह दुर्घटना हुई है, पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश कार चला रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और एक्टर की बहन सविता तिवारी कार की साइड वाली सीट पर बैठी हुई थीं। दोनों कार से गोपालगंज होते हुए कोलकाता की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन

डिवाइडर से जाकर टकरा गई कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निरसा बाजार पहुंचते ही दोनों की कार एक डिवाइडर से जाकर टकरा गई, जिससे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पंकज त्रिपाठी के बहनोई और बहन बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजेश और सविता को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान राजेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सविता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

सरिता के पैर में हुआ है फ्रैक्चर

जानकारी के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी की बहन के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, इसके अलावा हादसे में काफी गंभीर तरह से चोटिल हुई हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने सविता को ICU में रखा है, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश इंडियन रेलवे में कर्मचारी थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ