Pankaj Tripathi Brother in Law Accident Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अचानक ही एक्टर की हस्ती-मुस्कुराती जिंदगी पर दुख के बादल छा गए हैं। एक्टर के घर में मातम पसर गया है। एक भयानक हादसे ने उनकी जिंदगी कुछ ही मिनटों में पूरी तरह से बदल दी। एक तरफ एक्टर की बहन सविता तिवारी हॉस्पिटल में हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। तो दूसरी तरफ पंकज त्रिपाठी के बहनोई यानी बहन के पति राजेश तिवारी की इस हादसे में मौत हो गई है।
हादसे का CCTV फुटेज हुआ वायरल
इस एक्सीडेंट की खबर सुनकर हर कोई दंग है। एक्टर का परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। तो दूसरी तरफ हादसे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच अब इस पूरे एक्सीडेंट का CCTV वीडियो सामने आ गया है। वीडियो में उस हादसे को होते हुए देखा जा सकता है, जिसकी वजह से पंकज त्रिपाठी के बहनोई का निधन हुआ है। ये वीडियो देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये एक्सीडेंट इतना भयानक है कि वीडियो देखने के बाद अच्छे-अच्छों की रूह कांप उठेगी।
कुछ सेकंड से बची बाइक वाले की जान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्विफ्ट तेजी से आती है और सड़क खाली होने के बावजूद ये गाड़ी सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ जाती है। तेजी से डिवाइडर पर चढ़ती ये कार बाद में आगे से भी ठुक जाती है, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू होती है। वीडियो की शुरुआत में तो उस गाड़ी से पहले एक बाइक को भी आते हुए देखा गया है। बाइक पर सवार ये शख्स अगर कुछ सेकंड पहले नहीं निकला होता तो वो भी एक्सीडेंट में घायल हो सकता था। या फिर उसकी भी जान को खतरा हो सकता था क्योंकि जिस स्पीड से कार आ रही थी हो सकता था कि वो शख्स न बच पाता।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan की बेटी Ira Khan को किससे हुआ खतरा? बोलीं -‘मुझे डर लग रहा है…’
ट्रक ड्राइवर ने नहीं की मदद
बता दें, ये एक्सीडेंट धनबाद के जीटी रोड की निरसा में हुआ है। वीडियो में एक और चीज नजर आ रही है कि जब ये कार डिवाइडर से टकराई तो उस दौरान सड़क से गुजर रहा ट्रक मदद के लिए नहीं रुका। शायद उस ट्रक ड्राइवर को मदद करना जरूरी नहीं लगा। वहीं, सड़क के पास मौजूद लोग भी हादसे को देखकर सन्न रह गए और उन्हें हालात समझने के समय लगा। हालांकि, ये गाड़ी इतनी स्पीड में क्यों चल रही थी अभी तक उसका कारण सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines