Actress Simran Budharup Breakup: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। ग्लैमर वर्ल्ड में अक्सर रिश्ते टूटते और जुड़ते नजर आते हैं। ऐसे में टीवी के पॉपुलर शो पंड्या स्टोर से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप (Simran Budharup) के ब्रेकअप की खबर सामने आई है। ऋषिता के किरदार की वजह से सभी लोग सिमरन को काफी पसंद करते हैं लेकिन अब उनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस को जोर का झटका दिया है। उन्होंने खुद अब अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आशुतोष सेमवाल (Aashutosh Semwal) के साथ ब्रेकअप की खबर को कंफर्म किया है।
यह भी पढ़ें: जब मिल बैठे 2 यार… वायरल फोटो में Shah Rukh Khan के साथ दिखें Gautam Gambhir, क्रिकेटर ने लिखी खूबसूरत बात
सिमरन बुधरूप ने कंफर्म किया ब्रेकअप
सोशल मीडिया पर सिमरन और आशुतोष की केमिस्ट्री अक्सर देखने को मिलती थी। इनके पोस्ट देखकर फैंस भी इनपर अपना प्यार लुटाते थे। लेकिन अब इनके अलग होने की खबर से फैंस भी दुखी हो गए हैं। वहीं, अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने हाल ही में कहा, ‘हां, हमारा ब्रेकअप हो गया है। अब करीब 1 महीना हो गया है।’ आपको बता दें, आशुतोष सेमवाल और सिमरन बुधरूप की लव स्टोरी शूटिंग के दौरान ही शुरु हुई थी। इन दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में शूटिंग के सिलसिले में हुई थी। इसके बाद इन्हें प्यार हो गया।
पहले भी लिया था ब्रेक
लेकिन 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने एक छोटा सा ब्रेक लेने का फैसला लिया। हालांकि, जल्द ही एक बार फिर ये दोनों साथ आ गए क्योंकि ये दोनों एक डॉग की को-पेरेंटिंग कर रहे थे। एक्ट्रेस ने कैसे इस ब्रेकअप से डील किया इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब मुझे लगता है कि ये बहुत मुश्किल हो रहा है तो मैं अपने दोस्तों को बुलाती हूं और वो मुझे बाहर ले जाते हैं, जिससे सच में मदद मिलती है। मैं अपनी क्राफ्ट पर भी ज़्यादा फोकस करती हूं, जिससे मुझे अपना मंद डाइवर्ट करने में हेल्प मिलती है। मैंने कथक की प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है।’
एक्ट्रेस ने बताई ब्रेकअप की वजह
ब्रेकअप का कारन बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये एक खूबसूरत रिश्ता रहा है। हमारे मन में अभी भी एक-दूसरे के लिए बहुत रिस्पेक्ट है। बात सिर्फ इतनी है कि हम लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। मैं हर चीज में क्लैरिटी और ट्रांसपेरेंसी रखना पसंद करती हूं। मैं उनमें से हूं जो प्रॉब्लम का सामना करते हैं और उसे सुलझाते हैं और तय करते हैं कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा। मैं एक ही मुद्दे पर सालों तक नहीं लड़ सकती। इसलिए हमने अपने 5 साल लंबे रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। आशू और मैं एक साथ रह रहे थे और अब वो चले गए हैं। उनका कुछ सामान अभी भी मेरे घर पर है और मैंने सब कुछ बड़े तरीके से पैक किया है और पैकेज पर कोट्स छोड़ दिए हैं।’
संबंधित खबरें
'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 mins agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
17 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
22 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
23 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines