---विज्ञापन---

कौन थे पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग जिनका निधन? पद्मश्री अवॉर्ड से होने वाले थे सम्मानित

Pandit Laxman Bhatt Tailang Death: पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग ने 93 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है, जबकि उन्हें पद्मश्री अवार्ड देने का ऐलान हो चुका था, लेकिन वे अवार्ड लेने से पहले ही चले गए।

---विज्ञापन---

Pandit Laxman Bhatt Tailang Death: अपनी पूरी लाइफ म्यूजिक को देने वाले पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग का 10 फरवरी को निधन हो गया था। बीते दिन सुबह 9 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

रिपोर्ट्स की मानें तो निमोनिया और कुछ अन्य बीमारियों की वजह से ध्रुपदाचार्य पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। लक्ष्मण भट्ट के जाने से न सिर्फ इंडस्ट्री, बल्कि उनके फैंस भी मायूस हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur से तलाक की खबरों के बीच लाइफ एंजॉय कर रहे Nikhil patel

कौन थे पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग?

पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग मशहूर संगीतकार थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने अपने बच्चों को भी संगीत की शिक्षा दी। उनके बच्चे शोभा, उषा, निशा, मधु, पूनम, आरती और बेटा रविशंकर हैं।

---विज्ञापन---

एक रिपोर्ट की मानें तो साल 1950 से 1992 तक उन्होंने वनस्थली विद्यापीठ और साल 1991 से 1994 तक राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर में संगीत व्याख्याता रहे। लक्ष्मण भट्ट को अपने योगदान के लिए इंडस्ट्री में हमेशा याद किया जाएगा।

---विज्ञापन---

पद्मश्री अवॉर्ड से होने वाले थे सम्मानित

बता दें कि इस साल लक्ष्मण भट्ट को पद्मश्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था, लेकिन अवार्ड लेने से पहले ही लक्ष्मण भट्ट चल बसे। राजस्थान में जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में लक्ष्मण भट्ट का इलाज किया जा रहा था। यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

हर कोई कर रहा दुआ

लक्ष्मण भट्ट के निधन से हर कोई दुखी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। अपने जीवन में लक्ष्मण भट्ट ने कभी हार नहीं मानी और उन्होंने हमेशा ही आगे बढ़ना पसंद किया।

---विज्ञापन---

लक्ष्मण भट्ट बेहद जिंदादिल इंसान थे। भले ही अब वे हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन इंडस्ट्री में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

First published on: Feb 11, 2024 02:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola