Pandit Bhavani Shankar Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आई है। भारत के मशहूर तबला वादक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जाने-माने तबला प्लेयर पंडित भवानी शंकर (Pandit Bhavani Shankar) अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर को खुद पंडित भवानी शंकर के परिवार ने कंफर्म किया है। 30 दिसंबर यानी शनिवार को उन्होंने 67 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। दरअसल, भवानी शंकर 26 दिसंबर को एक प्रोग्राम से लौटे थे और उसके बाद से उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी।
12 बजे होगी ‘रस्म क्रिया’
ऐसे में उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया और डॉक्टर्स ने फौरन इलाज शुरू कर दिया। लेकिन फिर भी वो बच नहीं सके। धीरे-धीरे उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। मगर शनिवार की दोपहर उनकी मृत्यु हो गई। अब उनके परिवार ने सभी को जानकारी देते हुए बताया है कि आज दोपहर 12 बजे उनकी ‘रस्म क्रिया’ की जाएगी। चांद गंगा, गोरेगाव सेक्टर- 1 में ये रस्म होगी जिसमें सभी लोग शामिल हो सकते हैं।
Image Credit: Google
8 साल की उम्र में जुड़ा था म्यूजिक से नाता
बता दें, पंडित भवानी शंकर एक म्यूजिकल फैमिली से नाता रखते थे। 8 साल की उम्र से ही उन्होंने तबला और पखावज बजाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वो मशहूर इंडियन आर्टिस्ट के साथ काम कर चुके हैं। जिनमें से एक तो पूरी दुनिया में फेमस जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) हैं। वहीं, बात अगर उनके पिता बाबूलाल जी की करें तो वो एक मशहूर कथक परफ़ॉर्मर हुआ करते थे। शायद इसीलिए महज 8 साल ही उम्र में पखावज से उनका नाता जुड़ा।
Image Credit: Google
म्यूजिक इंडस्ट्री पर छाया मातम
अब उनके इस दुनिया को अलविदा कहने से सभी लोग दुखी हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी लोग अब पंडित भवानी शंकर को याद कर भावुक हो रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ये समय उनके परिवार वालों के लिए काफी मुश्किल है। ऐसे में हम भी यही दुआ करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में भगवान उन्हें शक्ति दे।
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
55 mins ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
1 hr agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
1 hr agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
2 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
3 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
5 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
5 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
5 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines