Panchayat: साल 2022 में लोगों की मोस्ट फेवरेट सीरीज ‘पंचायत’ का दूसरा सीजन आया था। वहीं, लंबे इंतजार के बाद अब इस सीरीज का तीसरा सीजन भी आ गया है, जिसने लोगों को दिल जीत लिया। इस सीरीज का हर एक किरदार है, जो दर्शकों को खूब भाता है। हालांकि शो के एक-एक किरदार ने अपने काम को बेहद शानदार ढंग से किया है। आज हम बात करेंगे शो के मोस्ट पॉपुलर कैरेक्टर की, जिसे निभाया है ‘नीना गुप्ता’ ने। जी हां, पंचायत की मंजू देवी नीना नहीं कोई और थी? अब आप सोच रहे होंगे कि अगर नीना इस किरदार को नहीं निभाती तो कौन निभाता? आइए आपके इस सस्पेंस को खत्म कर देते हैं।
‘बिट्टू की मम्मी’ को ऑफर हुआ था रोल
‘पंचायत’, ‘गुल्लक’ ऐसी सीरीज हैं, जो लोगों को बांधे रखती हैं। दोनों ही सीरीज के लिए दर्शकों में अलग लेवल का एक्साइटमेंट रहता है। ‘गुल्लक’ की ‘बिट्टू की मम्मी’ यानी सुनीता रजवार ने ऐसा खुलासा किया है, जो सच में किसी को भी हैरान कर सकता है। दरअसल, एक पॉडकास्ट के दौरान सुनीता रजवार बताती हैं कि मैंने पंचायत की मंजू देवी के रोल के लिए पहले ऑडिशन दिया था।
मेरा ऑडिशन बहुत अच्छा हुआ था- सुनीता
जी हां, सुनीता ने बताया कि पंचायत की मंजू का रोल उन्हें भी ऑफर हुआ था। हालांकि इसके बारे में आगे बात करते हुए सुनीता कहती हैं कि मैंने इसके लिए ऑडिशन दिया था, जो अच्छा भी हुआ था। इस दौरान मुझे बड़ा अच्छा लगा था। मैंने सोचा कि हां, रघुवीर सर के संग काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन फिर… नीना जी हैं मेरी दोस्त, तो उन्होंने मुझे बताया कि ऐसा-ऐसा रोल मिला है।
नीना गुप्ता बनी ‘पंचायत’ की मंजू देवी
तब मैंने सोचा और कास्टिंग वालों को बोला कि तुम तो मुझे ऐसा कह रहे थे। क्या हुआ उसका? तो उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं मैम अभी हो रहा है, अभी हो रहा है करने लगे। मैंने कहा कि क्या हो रहा है, हो रहा है? वहां, तो उनसे बात हो रही है। तो वो बोले अच्छा, हमें पता नहीं था कि नीना जी करेंगी या नहीं। इसके आगे सुनीता ने बताया कि नीना एक बड़ा नाम हैं, हर कोई चाहता है कि हमारे साथ बड़े नाम, अच्छे नाम, अच्छे कलाकार जुड़े। तो इस तरह नीना गुप्ता ‘पंचायत’ की मंजू देवी बन गई और सुनीता रजवार को ये रोल नहीं मिला। हालांकि नीना को इस रोल के मिल जाने पर सुनीता खुश नजर आई, जो उनके इस पॉडकास्ट के दौरान देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Gullak 4: बिट्टू की मम्मी को मिश्रा फैमिली में क्यों है इतनी दिलचस्पी? Shanti Mishra ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines