Panchayat 4 Trending: प्राइम वीडियो पर इस वक्त ‘पंचायत सीजन 4’ ट्रेंड कर रहा है। ये सीरीज 24 जून को ही प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और अब ये प्राइम पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इसका मतलब है कि फैंस को ये वेब सीरीज काफी पसंद आ रही है। लोग ‘पंचायत सीजन 4’ बिंज वॉच कर रहे हैं। वहीं, अब फुलेरा में ये लड़ाई भी शुरू हो गई है कि ये सीरीज किसकी वजह से नंबर 1 बनी है और इसे ट्रेंडिंग में लाने वाला कौन है? हर बार की तरह इस पर भी दोनों पार्टियां आपस में भीड़ गई हैं।
‘पंचायत सीजन 4’ बना ट्रेंडिंग पर नंबर 1
एक तरफ प्रधान जी हैं, तो दूसरी तरफ उनके अपोजिशन में बनराकस हैं। ये दोनों ही ‘पंचायत सीजन 4’ को ट्रेंडिंग में नंबर 1 पर लाने के क्रेडिट के लिए लड़ रहे हैं। दरअसल, अब प्राइम ने एक नया वीडियो जारी किया है, जो ‘पंचायत सीजन 4’ की तरह ही मजेदार है। जैसे इस बार सीरीज में प्रधान जी और बनराकस लगातार एक-दूर को धूल चटाने की कोशिश कर रहे थे, वैसे ही इस वीडियो में भी ये दोनों एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इसलिए शेयर किया गया है क्योंकि मेकर्स और प्राइम वीडियो फैंस को बताना चाहता है कि उनकी पसंदीदा सीरीज इस वक्त नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
किसको मिलना चाहिए ‘पंचायत 4’ के ट्रेंड करने का क्रेडिट?
इसमें नजर आ रहा है कि प्रधान जी फूलों का गुलदस्ता लेकर नंबर 1 वाली पोजीशन पर खड़े हो जाते हैं और अपनी थैंक्यू स्पीच देने लगते हैं। तभी बनारकस आते हैं और कहते हैं, ‘देख रहे हो ऑडियंस, कैसे अकेले-अकेले क्रेडिट लिया जा रहा है?’ इसके बाद दोनों उस पोजीशन पर खड़े होने के लिए बुरी तरह से लड़ना शुरू कर देते हैं। तभी एंट्री होती है सचिव जी की और वो दोनों को वहां से हटा देते हैं। इसके बाद सचिव जी नंबर 1 की इस लड़ाई को सुलझाते हुए बताते हैं कि असली क्रेडिट का हकदार कौन है?
यह भी पढ़ें: Guru Randhawa ने Diljit Dosanjh को दी एडवाइस? कंट्रोवर्सी के बीच वायरल हुआ सिंगर का पोस्ट
सचिव जी ने सुलझाई लड़ाई
सचिव जी पूरे फुलेरा को एक साथ खड़ा कर देते हैं। एक ही फ्रेम में मंजू देवी, प्रधान जी, रिंकी, सचिव जी, विकास, क्रांति देवी, बनराकस और विनोद दिखाई दे रहे हैं। ये सभी लोग फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने इस शो को नंबर 1 बनाया। वैसे ये बात एकदम सच है, ये शो किसी एक शख्स की वजह से नहीं, बल्कि पूरी टीम के दम पर हिट हुआ है। ‘पंचायत’ का हर किरदार सीरीज के लिए जरूरी था और सभी लोगों ने शो में गजब तड़का लगाया है।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
4 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
4 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
6 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines