5 Reasons to Watch Panchayat Season 4: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ मेकर्स ने नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। पहले सचिव जी जुलाई महीने में आ रहे थे लेकिन चुनाव का समय है। चीजें इधर-उधर होती रहती हैं। ऐसे में मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट ही बदल दी है। अब ‘पंचायत सीजन 4’ जुलाई नहीं बल्कि जून में ही दस्तक दे रही है। इस सीरीज को आप 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकेंगे। ट्रेलर आने के साथ ही आज हम आपको 5 कारण बताएंगे जिसकी वजह से आप इसे मिस नहीं कर पाएंगे।
प्रधान पति को किसने मारी गोली
पंचायत के तीसरे सीजन के आखिर में दिखाया गया था कि प्रधान पति बृजभूषण दुबे को गोली मार दी जाती है। इसके बाद सचिव जी को गिरफ्तार कर लिया जाता है। अब चौथे सीजन में ये राज खुलेगा कि आखिर प्रधान पति पर हमला किसने और क्यों करवाया था?
फुलेरा गांव में इलेक्शन
‘पंचायत सीजन 4’ में इस बार इलेक्शन होने वाला है। तीसरे सीजन में इलेक्शन का पूरा माहौल बन चुका था लेकिन इस सीजन में प्रधान मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच में आर-पार की लड़ाई होने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि पंचायत का अगला प्रधान कौन होगा?
यह भी पढ़ें: Housefull 5 में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर को मिला था तगड़ा रोल, फिर क्यों नहीं बनी बात?
सचिव जी-रिंकी की लव स्टोरी
सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी एक स्टेप आगे बढ़ेगी। फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं कि दोनों की कहानी आगे क्या नया मोड़ लेती है। क्या इस सीजन में सचिव जी और रिंकी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर पाएंगे? ये देखना दिलचस्प होगा।
एमएलए का बदला
पंचायत में प्रधान जी और वनराकश की लड़ाई अब एक-दूसरे तक सीमित नहीं रही है। उसमें भ्रष्ट एमएलए चंद्र किशोर सिंह की एंट्री भी हो चुकी है। तीसरे सीजन में उसे न सिर्फ गांव वाले अपमानित करते हैं, बल्कि वह अपना सबसे कीमती घोड़ा भी खो देता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह अपना बदला गांव वालों से कैसे लेता है?
विनोद का ट्विस्ट
पंचायत के चौथे सीजन में विनोद के किरदार में एक ट्विस्ट दिया गया है। जब मंजू देवी सभी को वोट के लालच में फ्री में समोसा खिलाती हैं, उस वक्त विनोद कहता है कि फ्री का समोसा खाने के लिए पार्टी बदलनी पड़ेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार विनोद मंजू देवी का पार्टी में आ जाएगा।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines