Panchayat 3: …. और फिर से पंचायत लग गई। जी हां, जिस पल का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, वो आ गया है। लोगों की पसंदीदा सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन आ गया है। अब भई जब लोगों को ये सीरीज इतनी पसंद आई तो इसका तीसरा सीजन आना तो बनता था। फुलेरा गांव की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और तीसरे सीजन में भी कुछ तो खास होने वाला है। तो फिर देर किस बात की है आइए आपको बताते हैं कि सीरीज की कहानी क्या है? इसे कहां देखा जा सकता है? सीरीज के कितने एपिसोड हैं और इसका रिव्यू कैसा है? आइए जानते हैं…
क्या है कहानी?
फुलेरा गांव की पहले की कहानी तो सबने सुनी और देखी है। तो आपको क्या लगता है कि इस बार कुछ बदला होगा? अरे नहीं भाई, कुछ नहीं बदला और कहानी इस बार भी फुलेरा गावं की ही है। सचिव जी का ट्रांसफर रुकवा दिया गया है। इसके साथ ही फुलेरा पूर्व और पश्चिम को ग्राम आवास योजना के तहत मिलने वाले घरों पर विवाद जारी है। इस बार भी विधायक और गांववालों के बीच टक्कर होगी और सबसे गजब की बात ये कि सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी आगे बढ़ती है। अरे भाई जब दोनों के बीच इतना कुछ चल रहा है, तो भला कैसे लव स्टोरी आगे नहीं बढ़ेगी। इसके अलावा प्रह्लाद भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ते हैं। हालांकि इसके अलावा भी बहुत कुछ ऐसा है, जो आपको बोर नहीं करेगा।
कितने एपिसोड और कहां देखें?
‘पंचायत’ का तीसरा सीजन आ चुका है और इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। बता दें कि इस बार इस कहानी को 8 एपिसोड में दिखाया गया है, जो करीब 35 से 40 मिनट के हैं। सीरीज का तीसरा सीजन शानदार है और इसे देखना तो बनता है।
कैसी है सीरीज और इसके रिव्यू?
अब भई जब सीरीज के दो सीजन लोगों को इतने पसंद आए कि तीसरा सीजन भी बनना पड़ा, तो भला ये बेकार कैसे हो सकता है। जी हां, सीरीज की कहानी को देखकर आपको लगेगा कि आप भी किसी गांव में रहते तो कैसा होता। जैसे सीरीज के पहले दोनों सीजन ने दर्शकों का दिल जीता है। इस बार भी ये सीरीज ऐसा ही कुछ करने वाली है, तो फिर इंतजार किस बात का है, जाइए और देखिए ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन।
यह भी पढ़ें- धोखेबाज पति के लिए कम नहीं हुआ Daljeet Kaur का प्यार, एक तरफ नफरत तो दूसरी तरफ…
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines