हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंचायत के 'सचिव जी' की कितनी है नेटवर्थ? आलीशान घर और महंगी कारों के हैं मालिक!

अमेजन की पॉपुलर सीरीज पंचायत अपने एक और नए सीजन के लिए तैयार है। एक बार फिर सचिव जी और प्रधान जी की जोड़ी देखने को मिलेगी, लेकिन उससे पहले आपको बताते हैं सीरीज के मेन किरदार सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार की असली जिंदगी आखिर कैसी है।

विज्ञापन
Jitendra Kumar Networth

वेब सीरीज पंचायत में ‘सचिव जी’ का किरदार निभाकर करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया असल जिंदगी में भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। उनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ होती है, उतनी ही चर्चा है उनकी रियल लाइफ स्टाइल की भी। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी खास बातें, उनकी नेटवर्थ के बारे में आपको बताते हैं।

 इंजीनियरिंग से एक्टिंग तक का सफर

आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई करने के बाद जितेंद्र ने एक्टिंग को करियर बनाया। पढ़ाई के दौरान ही थिएटर से उनका नाता जुड़ा और यहीं से शुरू हुआ उनका फिल्मी सफर। जितेंद्र की किस्मत उस वक्त बदली जब उनकी मुलाकात हुई टीवीएफ के क्रिएटिव डायरेक्टर विश्वपति सरकार से। यहीं से उन्होंने टीवीएफ के पिचर्स, परमानेंट रूममेट्स जैसे हिट शोज में काम किया।

 ‘कोटा फैक्ट्री’ ने बना दिया स्टार

कोटा फैक्ट्री में ‘जीतू भैया’ का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली। इस रोल के बाद वो युवाओं के आइकॉन बन गए। पंचायत में ‘सचिव जी’ का किरदार उन्हें एक बार फिर स्टारडम की ऊंचाई पर ले गया। उनकी सादगी और दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जितेंद्र एक एपिसोड के लिए 70 से 80 हजार रुपए चार्ज करते हैं। इसका मतलब है कि हर सीजन से उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है।

विज्ञापन

कुल नेट वर्थ 7 करोड़ रुपए के करीब

एक्टर की कुल संपत्ति करीब 7 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसमें उनकी एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से होने वाली कमाई शामिल है। मुंबई जैसे शहर में उनका खुद का एक शानदार फ्लैट है, जिसकी इंटीरियर डिजाइनिंग और लोकेशन उन्हें एक स्टेटस सिंबल की तरह स्थापित करती है।

 जितेंद्र के पास कारों का एक जबरदस्त कलेक्शन है। उनके पास Mercedes-Benz GLS 350D, Mercedes-Benz E-Class, Toyota Fortuner और Mini Countryman जैसी महंगी गाड़ियां हैं।

विज्ञापन

ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है एक्स्ट्रा कमाई

एक्टर जितेंद्र ओसवाल बुक्स जैसे ब्रांड्स के लिए ऐड करते हैं जिससे उनकी इनकम में इजाफा होता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फॉलोइंग कमाल की है। फैंस को जिसका बेसब्री से इंतजार है, वो है पंचायत का अगला सीजन। जल्द ही इसका चौथा पार्ट रिलीज होने वाला है, जिसमें जीतू भैया फिर एक बार दर्शकों को हंसाते और रुलाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: बुक माय शो से हटाए जाने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने निकाली भड़ास, लिख डाला ओपन लेटर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola