हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Panchayat की टीम ने शूटिंग के बीच में किया ये काम, आसान नहीं था इस सीन को शूट करना

Panchayat: पंचायत का हर सीजन अपने आपमें बेहद खास है और अब इस सीरीज का तीसरा सीजन भी रिलीज हो चुका है, जो इस वक्त एक हॉट टॉपिक बना हुआ है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर इस सीरीज के पहले सीजन का एक सीन चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन
Panchayat

Panchayat: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर हाल ही में पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है। इस सीरीज को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। पूरे इंटरनेट पर इस टाइम ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन को लेकर चर्चा हो रही है। हर कोई इस सीरीज के बारे में ही बात कर रहा है। वैसे तो इस सीरीज को लेकर दर्शकों का अलग ही एक्साइटमेंट लेवल बना हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरीज की कास्ट ने शूटिंग के बीच में ही एक ऐसा काम भी किया, जो किसी भी क्रू के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप नहीं जानते, तो आइए आपको बताते हैं…

सीरीज के क्रू ने ही ढूंढा भूतिया पेड़

भई अब जब इतने लंबे इंतजार के बाद इस सीरीज का तीसरा सीजन आ गया है, तो भला कोई कैसे इस सीरीज के पहले और दूसरे सीजन के बारे में भूल सकता है। हालांकि पहले सीजन का वो भूतिया पेड़ तो हर किसी को याद ही होगा, जिसने सीरीज के पहले पार्ट में चार चांद लगाए थे। जी हां, पंचायत के सीजन एक में दिखाए गए भूतिया पेड़ की कहानी कुछ ऐसी है कि इसका मिलना आसान नहीं था। जी हां, पंचायत के पहले सीजन में जो भूतिया पेड़ दिखाया गया है, उसको सीरीज के क्रू ने ही ढूंढा था। हालांकि, शूटिंग के बीच में ये करना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

क्या है इस पेड़ की कहानी?

किसी भी फिल्म या सीरीज में अगर कोई सीन दिखाना है, तो उसके लिए हर चीज का परफेक्ट होना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए फिर चाहे मेकर्स को कितनी ही मेहनत क्यों ना करनी पड़े। अब भई मेकर्स ने बेहद एक्साइटमेंट के साथ इस सीन को स्क्रिप्ट में जोड़ तो लिया, लेकिन बात यहां आकर बिगड़ गई कि जब शूटिंग करने के लिए ऐसा कोई पेड़ मिला ही नहीं। जी हां, अब परफेक्ट सीन के लिए परफेक्ट डरावना पेड़ होना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन

भूतिया पेड़ की खोज कैसे हुई?

मेकर्स अपनी कहानी को शानदार बनाने के लिए अपनी स्क्रिप्ट को बेहद अलग ढंग से लिखते हैं, लेकिन महज लिख देने भर से काम पूरा नहीं हो जाता। तो जब पंचायत के मेकर्स को भूतिया पेड़ के जैसा कोई डरावना पेड़ मिला ही नहीं, तो ऐसे में शूटिंग के बीच में ही सीरीज की टीम ने इस काम को भी किया। जी हां, सीरीज की टीम ने खुद ही इस पेड़ की तलाश शुरू की। हालांकि जब तक पेड़ मिलता तब तक आधी शूटिंग शूरू हो चुकी थी, लेकिन फाइनली टीम को एक पेड़ मिल गया और टीम की तलाश खत्म हुई और सीरीज की शूटिंग आगे बढ़ी।

यह भी पढ़ें- Very Parivarik की Shelly ने फिल्मों में दिखाया है जलवा, Vicky Kaushal की इस फिल्म में नोटिस किया क्या?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola