मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ फेम के एक्टर आसिफ खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आसिफ खान की अचानक से तबीयत खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ खान को हार्टअटैक आया है। आसिम को लेकर आई इस खबर ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है। इस बीच अब आसिम ने खुद अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि आसिफ ने क्या कहा?
आसिफ खान ने दिया हेल्थ अपडेट
आसिफ खान ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी पोस्ट की है। एक पोस्ट में आसिफ ने अस्पताल की छत की फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि बीते 36 घंटों से इसे देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि लाइफ बहुत ही छोटी है। एक भी दिन को हल्के में ना लें। सब कुछ पल भर में बदल सकता है, इसलिए आपके पास जो भी है और आप जो हैं, उसके लिए आभारी रहें।
अस्पताल से शेयर किया पोस्ट
आसिफ ने इसी पोस्ट में आगे लिखा कि यार रखें कि आपके लिए कौन ज्यादा जरूरी है और हमेशा उसकी कद्र करें। लाइफ एक गिफ्ट है और हम थैंकफुल हैं। इसके बाद अगर आसिफ के दूसरे पोस्ट की बात करें तो इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बीते कुछ घंटों से मैं हेल्थ संबंधी परेशानियों से जूझ रहा हूं, जिनकी वजह से मुझे अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा।
पहले से ठीक हैं आसिफ
आसिफ ने आगे लिखा कि मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं अब ठीक हो रहा हूं और पहले से बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं आपके प्यार, चिंता और दुआओं के लिए सच में आपका बहुत आभारी हूं। आपका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं बहुत जल्द वापस आऊंगा। बता दें कि आसिफ ने अपने पोस्ट में ये नहीं बताया है कि उनको क्या हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें हार्टअटैक आया है। सभी आसिफ के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- स्टंटमैन राजू की फिल्म के सेट पर मौत पर क्या बोले डायरेक्टर? 3 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines