Panchayat 4 Update: जितेंद्र कुमार स्टारर वेब सीरीज ‘पंचायत’ का पहला और दूसरा सीजन ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। अब तीसरा सीजन भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। ‘पंचायत 3‘ को मेकर्स ने 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया था जिसमें एक बार फिर सचिव जी और प्रधान जी की जोड़ी ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है। तीसरे सीजन में कुछ नए कैरेक्टर्स की एंट्री भी हुई। अब लोगों की नजरें इसके अगले पार्ट पर टिकी हुई हैं। लोगों में ‘पंचायत 4’ को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। फिलहाल तो चौथा सीजन कब तक आएगा इसका जवाब अभी मेकर्स ने नहीं दिया है लेकिन अगले सीजन में क्या कुछ नया होगा इसपर कई सारे अपडेट्स जरूर आने लगे हैं।
सांसद और विधायक की जुगलबंदी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पंचायत 4’ में वनराकस और विधायक के साथ नए चेहरे की एंट्री पर फोकस किया जाएगा, जो सांसद हैं। तीसरे सीजन के आखिरी एपिसोड में सांसद की छोटी सी झलक देखने को मिली थी। बता दें कि इस किरदार को स्वानंद किरकिरे ने निभाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगले एपिसोड में काफी हद तक फोकस सांसद पर किया जाएगा, जो सीधे फुलेरा गांव की प्रधान मंजू देवी को निशाने पर लेंगे और प्रधानी चुनाव में तख्तापलट करने के लिए विधायक की मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें: क्या है Panchayat 3 में घोड़े वाली कहानी? जिसका लालू यादव से खास कनेक्शन
दोनों के बीच आर-पार की लड़ाई
जाहिर है कि ‘पंचायत 3’ में प्रधान के चुनाव का पूरा माहौल दिखाया गया है। एक तरफ वनराकस अपनी पत्नी क्रांति देवी को फुलेरा गांव का प्रधान बनाने के पीछे विधायक की जी हुजूरी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रधान मंजू देवी और सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ गांव के लोगों को अपनी तरफ करने में लगे हुए हैं। आठवें एपिसोड की बात करें तो आखिरी में प्रधान पति बृजभूषण पर गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, जहां इस सीरीज की कहानी खत्म हो जाती है।
कौन है फुलेरा का नया दुश्मन?
उधर, उप प्रधान प्रह्लाद और सहायक विकास का शक विधायक पर जाता है लेकिन उसका कहना है कि प्रधान पति पर गोली उसने नहीं चलवाई है। अब ये नया दुश्मन कौन आ गया है? इसके बारे में खुलासा अगले सीजन में होगा, जहां से ‘पंचायत 4’ की कहानी शुरू होगी। देखना दिलचस्प होगा कि ‘पंचायत 4’ की आगे की कहानी क्या होने वाली है? हालांकि अगले पार्ट के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना होगा। इस बीच मेकर्स ने ‘पंचायत 4’ के साथ-साथ ‘पंचायत 5’ को लेकर भी हिंट दिया है। इससे साफ है कि ‘पंचायत’ के फुलेरा गांव की कहानी अभी लंबी चलने वाली है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines