Panchayat 4 Latest Update: फुलेरा गांव और सचिव जी की कहानी… इसे लोगों ने खूब प्यार दिया। आप समझ गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं। पंचायत जिसके अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। वहीं चौथे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि अब मेकर्स ने पंचायत के चौथे सीजन पर अपडेट दे दिया है।
जाहिर है कि पंचायत की कहानी सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार की है, जो गांव के सचिव हैं। एक शहर का लड़का किस तरह से गांव में नौकरी करते हुए वहां के तौर-तरीकों में खुद को ढालने की कोशिश करता है, ये सीरीज में बखूबी दिखाया गया है।
पंचायत 4 पर आया नया अपडेट
पंचायत के अब तक 3 सीजन आए हैं, और तीनों ही ब्लॉकबस्टर रहे। कहानी के साथ ही किरदारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। पंचायत का तीसरा सीजन इसी साल मई में रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया।
आलम ये रहा कि इस सीरीज के मीम्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब पंचायत के चौथे सीजन पर अपडेट आ गया है।
यह भी पढ़ें: Natasa के साथ ट्रोल होने पर एल्विश यादव ने दिया जवाब, हार्दिक पांड्या के फैंस की बोलती हुई बंद!
इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, पंचायत का चौथा सीजन अपने शुरुआती चरण में उतरने वाला है। मेकर्स इसकी शूटिंग 25 अक्टूबर से शुरू करने जा रहे हैं। इस खबर के आते ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
जाहिर है कि शूटिंग शुरू होने वाली है, तो पंचायत 4 को जल्द ही रिलीज भी कर दिया जाएगा। हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
ये किरदार दोबारा मचाएंगे तहलका
खबर यह भी है कि पंचायत 4 में पुरानी स्टार कास्ट ही नजर आएगी। शो में सचिव जी (जितेंद्र कुमार), प्रधान पति बृज भूषण दुबे (रघुबीर यादव), मंजू देवी (नीना गुप्ता), प्रह्लाद (फैसल मलिक), सहायक विकास शुक्ला (चंदन रॉय), रिकीं (संविका), दुर्गेश कुमार (भूषण), अशोक पाठक (बिनोद), क्रांति देवी (सुनीता राजवार) और पंकज झा (विधायक जी) जैसे दमदार किरदार फिर लौटेंगे। इसके अलावा स्वानंद किरकिरे भी पंचायत 4 का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने तीसरे सीजन के एक सीन में सांसद का किरदार निभाया था।
मेकर्स ने स्क्रिप्ट कर की काफी मेहनत
जाहिर है कि पंचायत का हर सीजन काफी पॉपुलर रहा है। सीरीज की कहानी ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। सबसे अच्छी बात ये है कि पंचायत को आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। इसकी दमदार कहानी ने तीन सीजन हिट कराए हैं। इसलिए मेकर्स ने चौथे सीजन की स्क्रिप्ट पर काफी मेहनत की है। अब इंतजार है कि कब पंचायत 4 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रही है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines