Panchayat 4 Actress Sanvikaa Share Cryptic Post: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत अपने चौथे सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता स्टारर ये सीरीज 24 जून, 2025 को रिलीज हो रही है। पंचायत 4 सीरीज के प्रीमियर से सिर्फ तीन दिन पहले प्रधानजी की बेटी रिंकी यानी एक्ट्रेस संविका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है। उनकी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आखिर क्यों संविका का दर्द छलका है? आइए जानते हैं।
संविका ने लिखा पोस्ट
संविका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कभी कभी मैं चाहती हूं कि मैं भी इनसाइडर होती या फिर किसी पावरफुल बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती। तब चीजें बहुत आसान हो सकती थीं (शायद मुझे नहीं पता) रिस्पेक्ट मिलना और बराबरी का बिहेव मिलना जैसी बुनियादी बातें… लड़ाइयां कम होतीं। हैंगिंग ऑन…’
यह भी पढ़ें: Panchayat 4 के ट्रेलर के साथ सचिवजी की वापसी, क्यों देखें सीरीज? 5 कारण
क्यों छलका एक्ट्रेस का दर्द
संविका ने अपनी पोस्ट में खुलकर तो कुछ भी नहीं बताया है लेकिन उनकी बात से यह तो क्लीयर हो चुका है कि एक्ट्रेस कहीं न कहीं इंडस्ट्री में आउटसाइडर जैसा फील कर रही हैं। ऐसे बहुत से स्टार्स हैं, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं है। कुछ लोग बावजूद इसके कामयाब हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों को काफी स्ट्रगल करने के बाद भी वो मुकाम हासिल नहीं हो पाता है, जिसकी उन्हें चाह होती है।
पंचायत 4 के बारे में
जाहिर है कि पंचायत वेब सीरीज के पिछले तीन सीजन को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। इस साल पंचायत 4 रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने कुछ दिन पहले ही ट्रेलर जारी किया था। इस बार पंचायत में प्रधान का चुनाव होने वाला है, जिसके लिए मंजू देवी (नीना गुप्ता) और क्रांति देवी (सुनीता राजवार) आमने-सामने हैं। इसके अलावा सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) और रिंकी (संविका) की लव स्टोरी देखने के लिए भी दर्शक एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines