हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Panchayat 3 X Review: फैंस के कलेजे को मिली ठंडक, सीरीज देखकर क्या है लोगों का सेटिस्फेक्शन लेवल?

Panchayat 3 X Review: ‘पंचायत 3’ अब स्ट्रीम हो चुकी है और लोग अपना काम छोड़कर इस सीजन को देखने बैठ चुके हैं। ऐसा लग रहा है जैसे सबका सालों का इंतजार आज जाकर खत्म हुआ है। ऐसे में लोगों के सब्र का फल मीठा निकला या नहीं चलिए ये X रिव्यू से पता करते हैं।

विज्ञापन
Panchayat 3 X Review

Panchayat 3 X Review: इस साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘पंचायत 3‘ (Panchayat 3) आज प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीजन को देखने के लिए फैंस कब से राह तक रहे थे। ऐसे में जैसे ही ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन आया फैंस ने जरा भी समय न गवाते हुए इसे देख डाला और अब सभी लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय देते हुए नजर आए रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार सचिव जी क्या दर्शकों को इम्प्रेस कर पाए? और ‘पंचायत 3’ की कहानी लोगों को कैसी लग रही है।

दर्शकों को कैसा लगा नया सीजन?

ट्वीटर (X) पर जब हमारी नजर पड़ी तो समझ आया कि इस सीरीज को सोशल मीडिया पर कितना प्यार मिल रहा है। ‘पंचायत 3’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लोग लगातार इस पर टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘पंचायत 3 अब तक की किसी भी ओटीटी सीरीज का सबसे बेहतरीन प्रीक्वल है, जिसमें परिवार, प्यार, ड्रामा, इमोशन, कॉमेडी का कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इस मास्टरपीस को देने के लिए। सभी के लिए स्ट्रॉन्ग्ली रेकमेंड करता हूं।’

लोग जमकर कर रहे तारीफ

एक शख्स ने कमियां गिनवाते हुए कहा, ‘पंचायत सीजन 3 में पिछले सीजन की मासूमियत का अभाव है। कुछ एपिसोड खींचे हुए लगते हैं। घरेलू लड़की रिंकी अचानक नारीवादी हो गई। प्रह्लाद और विकास डिप्रेस्ड हैं।’ एक यूजर बोला, ‘पंचायत सीजन 3 का आखिरी एपिसोड बहुत बढ़िया है।’

विज्ञापन

क्या है इस सीजन में खामियां?

एक यूजर ने अपना सेटिस्फेक्शन लेवल दिखते हुए कहा, ‘पंचायत सीजन 3, अब तो शादी कर लो रिंकिया बिटिया से सचिव जी।’ तो किसी ने इसे बोरिंग और समय बर्बाद भी बताया है। एक बोला, ‘पंचायत 3 ठीक ही है। 1 और 2 की तरह नहीं है। इस बार थोड़ा निराशाजनक लगा। लेकिन फिर भी आप देख सकते हैं।’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola