Panchayat 3 Binod Aka Ashok Pathak: TVF की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत 3‘ आज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज का फैंस पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ‘पंचायत 3’ रिलीज हुई तो सोशल मीडिया पर सीरीज को लेकर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक्स पर लोग इस सीरीज की भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं। जितेंद्र कुमार स्टारर वेब सीरीज के दूसरे पार्ट में एक किरदार काफी पॉपुलर हुआ जिसका नाम बिनोद है। आपको बता दें कि बिनोद का किरदार अशोक पाठक ने निभाया है। ‘देख रहा है बिनोद’ के नाम से कई सारे मीम सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। वहीं ‘पंचायत 3’ में अशोक पाठक ने बिनोद का किरदार निभाकर एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि यहां तक पहुंचने का उनका सफर काफी मुश्किल रहा है। आइए एक नजर डालते हैं बिनोद उर्फ अशोक पाठक की पर्सनल लाइफ पर…
बचपन में बेचते थे रूई
अशोक पाठक बिहार के सीवान रहने वाले हैं। हालांकि बचपन में ही उन्होंने फरीदाबाद का रुख कर लिया था। वो अपने पेरेंट्स के साथ फरीदाबाद आ गए और काम की तलाश में लग गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक पाठक के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। यही वजह है कि उन्हें अपने स्कूल की फीस भरने के लिए काम तक करना पड़ता था। एक इंटरव्यू में अशोक पाठक ने बताया था कि बचपन में वो अपने चाचा के साथ साइकिल पर रूई बेचने का काम करते थे। इस तरह से उन्हें करीब 100 या 150 रुपए मिल जाया करते थे, जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती थी।
यह भी पढ़ें: Panchayat 3 क्यों देखनी चाहिए? वो 5 कारण, जो देखने को मजबूर कर देंगी फुलेरा गांव की कहानी
एक्टिंग ने बदल दी किस्मत
अशोक पाठक ने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। उनका बचपन से एक्टिंग में मन लगता था इसलिए भारतेंदु अकादमी में एडमिशन ले लिया। यहां से स्कॉलरशिप मिली तो इंजीनियरिंग करने के लिए दिल्ली आ गए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि ढ़ाई में मन नहीं लगने की वजह से उन्होंने एक्टिंग की ओर रुख कर लिया। अशोक पाठक को पहला ब्रेक इम्तियाज अली की फिल्म ‘हाईवे’ से मिला। रोल छोटा था लेकिन उनकी एक्टिंग की गाड़ी चल पड़ी। इसके बाद से अशोक पाठक को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
कैसे बने ‘पंचायत’ के बिनोद?
अशोक पाठक ने बेव सीरीज सेक्रेड गेम्स, खानदानी शफाखाना, फुकरे रिटर्न्स, क्लास ऑफ 83, संघाई, आर्या जैसी कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है। दिलचस्प बात ये है कि कई फिल्मों और सीरीज का हिस्सा बनने के बाद भी अशोक पाठक को वो पहचान नहीं मिल सकी जो पॉपुलैरिटी उन्हें ‘पंचायत 3’ में बिनोद का किरदार निभाकर मिली। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि पहले वो ‘पंचायत 3’ करने के लिए बिल्कुल इंट्रेस्टेड नहीं थे। डायरेक्टर के कई बार कहने के बाद उन्होंने बिनोद का किरदार निभाया और आज उनकी पॉपुलैरिटी कहां पहुंच गई, ये सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रहा है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines