Panchayat 3 Scene Leak: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत 3‘ की जब से रिलीज डेट अनाउंस हुई है, फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फुलेरा गांव में इस बार क्या नया देखने को मिलेगा ये हर कोई जानना चाहता है। वैसे तो सीरीज के ट्रेलर ने कहानी को लेकर काफी-कुछ बयां कर दिया है। ट्रेलर देखने के बाद साफ हो गया है कि इस बार की कहानी फुलेरा गांव में प्रधान चुनाव पर बेस्ड होगी। खैर ‘पंचायत 3’ रिलीज होने में अभी एक हफ्ते का समय बाकी है। ये सीरीज 28 मई को रिलीज होगी लेकिन इससे पहले ही सीरीज का अहम पार्ट लीक हो गया है, जिससे मेकर्स की मेहनत पर पानी फिरा ही है, बल्कि बजट पर भी असर देखने को मिल सकता है।
एक हफ्ते पहले लीक हुआ अहम सीन
वैसे आपको बता दें कि जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव की वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ के कुछ सीन्स पहले भी लीक हो चुके हैं। इन सीन्स को देखने के बाद दावा किया गया था कि इस बार फुलेरा गांव में गणेश यानी दामाद जी नए प्रधान नियुक्त होंगे। अब ये कितना सही और कितना गलत इसका पता तो आने वाले समय में चल सकेगा। फिलहाल सीरीज की रिलीज से महज एक हफ्ते पहले सीरीज का अहम पार्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है।
दामाद जी की फिर हो गई बेइज्जती
‘पंचायत 3’ का क्लिप ‘The Viral Fever’ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। लीक हुए पार्ट में आप देख सकते हैं कि फुलेरा गांव के दामाद जी एक बार फिर अपने ससुराल पहुंचे हैं, जहां उनके स्वागत की जिम्मेदारी इस बार खुद उप प्रधान प्रह्लाद और ऑफिस सहायक विकास पर आन पड़ी है। क्लिप में आप देख सकते हैं कि प्रह्लाद दामाद जी को मिठाई खिलाते हैं। मामला तब खराब हो जाता है, जब पता चलता है कि जिस मिठाई को दामाद जी के आगे परोसा गया है, दरअसल उसमें तो फफूंदी लगी हुई है। बस फिर क्या दामाद जी बिगड़ जाते हैं और उसी मिठाई को उप प्रधान को खाने के लिए बोलते हैं। फुलेरा गांव में दूसरी बार हुई बेइज्जती वाला ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
28 मई को रिलीज हो रही है सीरीज
गौरतलब है कि ‘पंचायत 3’ 28 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन रिलीज से पहले इस सीरीज का अहम पार्ट लीक होने से मेकर्स की मेहनत पर पानी जरूर फिर सकता है। जाहिर सी बात है कि मेकर्स अपने दर्शकों के सामने एक फ्रेश कंटेंट परोसना चाहते हैं। ऐसे में अगर कोई अहम सीन लीक हो जाता है, तो कहानी पहले ही सामने आ जाती है। इसका सीधा असर सीरीज के बजट पर पड़ने की संभावना भी बन जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने ‘पंचायत 3’ के बजट के लिए 80 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines