Panchayat 3 New Poster: जितेंद्र कुमार की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत 3‘ (Panchayat 3) की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी है। ये सीरीज 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। इससे पहले मेकर्स ने ‘पंचायत 3’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। पोस्टर में बताया गया है कि ट्रेलर 17 मई को रिलीज किया जाएगा। खैर ट्रेलर जब आएगा तब आएगा लेकिन इससे पहले फैंस नए पोस्टर को देखकर भड़क गए हैं। दरअसल, मेकर्स की ओर से जो पोस्टर शेयर किया गया है, उसमें से सचिव जी गायब हैं। ऐसे में उन्हें न देखकर फैंस का नाराज हैं।
बता दें कि ‘पंचायत 3’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने उन्हें सरप्राइज देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को देखकर जहां कुछ लोगों की एक्साइटमेंट डबल हो गई है तो वहीं काफी लोग निराश हो गए हैं। दरअसल, नए पोस्टर में प्रधान जी अपने पूरे परिवार के साथ तो दिखाई दे रहे हैं लेकिन सचिव जी पोस्टर से नदारद हैं।
17 मई को रिलीज होगा ट्रेलर
मेकर्स ने नए पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘पंचायत का ट्रेलर देखने के लिए डेट लॉक कर लीजिए। ट्रेलर 17 मई को रिलीज किया जाएगा।’ पोस्टर में आप देख सकते हैं कि एक तरफ प्रधान जी का परिवार हाथ में डंडा और बंदूक लिए दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर वनराकस, उसकी पत्नी, विनोद और एमएलए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर से साफ है कि दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। वहीं सचिव जी को पोस्टर में न देखकर कयास लगाया जा रहा है कि शायद फुलेरा गांव से सचिव जी का पत्ता कट चुका है।
यूजर्स पोस्टर पर दे रहे प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया यूजर्स भी ‘पंचायत 3’ के नए पोस्टर पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘हमारे सचिव जी कहां हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर सचिव जी नहीं हुए तो ये सीरीज बकवास होगी।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘जीतू जी का ट्रांसफर हो गया क्या?’ वहीं कुछ यूजर्स पोस्टर पर फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘देख रहा है विनोद इन लोगों ने सचिव जी को गायब कर दिया।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है जीतू भैया लौकी लेने गए हैं।’
गौरतलब है कि इस बार ‘पंचायत 3’ में लौकी की अपनी विशेषता होने वाली है। यानी इस बार फुलेरा गांव में लौकी पर पंचायत होगी। पिछले दिनों ही मेकर्स ने सीरीज का टीजर शेयर किया था। अब फैंस 28 मई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines