Panchayat 3 Connection Lalu Yadav: TVF की क्रिएशन ‘पंचायत 3‘ अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 मई को रिलीज हुई थी। इस सीरीज ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर इसे जिस तरह के व्यू मिल रहे हैं, उसे देखने के बाद लोग ज्यादा से ज्यादा ‘पंचायत 3’ को देख रहे हैं। इस सीरीज में विधायक के रोल में पंकज झा नजर आए हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। कुत्ते को मारकर खाने का आरोप, फिर कबूतर की हत्या करने का आरोप और आखिरी में अपना पसंदीदा घोड़ा बेचना… विधायक जी ने अपने किरदार को बड़ी शिद्दत से निभाया है। वैसे क्या आप जानते हैं कि घोड़ा बेचने वाली कहानी का बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से खास कनेक्शन है? आइए पहले जान लेते हैं कि आखिर क्या है घोड़ा बेचने वाली कहानी?
क्या है घोड़ा वाली कहानी?
‘पंचायत 3’ में दिखाया जाता है कि विधायक जी के पास एक सफेद घोड़ा रहता है, जिसका नाम वो बड़े ही प्यार से सितारा रखते हैं। चूकि विधायक जी पर एक कुत्ते और एक कबूतर की हत्या करने का आरोप लगता है इसलिए उन्हें ज्योतिषी सलाह देता है कि वो जानवरों और पक्षियों से खास दूरी बनाकर रखें। इस वजह से विधायक जी को अपना पसंदीदा घोड़ा बेचने का मन बनाना पड़ता है। विधायक जी अपना घोड़ा बेचने का ऐलान कराते हैं। जैसे ही इसका पता फुलेरा गांव के प्रधान को चलता है तो वो घोड़ा खरीदने का मन बना लेते हैं।
प्रधान मंजू देवी, सचिव जी समेत पूरा गांव तय करता है कि विधायक जी का घोड़ा वो खरीदेंगे। ऐसा करने से उनका रसूख बढ़ेगा। हालांकि उन्हें पता होता है कि विधायक फुलेरा गांव को घोड़ा नहीं बेचेंगे। इसलिए वो गांव के दामाद जी से घोड़ा खरीदने के लिए कहते हैं। आपको बता दें कि ये दामाद जी कोई और नहीं बल्कि गणेश होते हैं, जिनका ‘गजब बेइज्जती है’ वाला डायलॉग काफी फेमस है।
यह भी पढ़ें: जरा संभलकर! इन OTT प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले सोच लें, अश्लीलता से भरे पड़े हैं कंटेंट
लालू यादव से जुड़ा कनेक्शन
गणेश विधायक जी से घोड़ा खरीदता है और उसे लाकर फुलेरा के प्रधान को दे देता है। ‘पंचायत 3’ के मेकर्स का दावा है कि ये कहानी काल्पनिक है लेकिन इसका कनेक्शन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लालू यादव ने अपने घोड़े को बेचने के लिए उसे सोनपुर में लगे पशु मेला में भेजा था। उस समय अनंत सिंह ने उस घोड़े को खरीदने की सोची।
अनंत सिंह ने किया खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह को लगा कि लालू यादव का घोड़ा खरीदने से उनका रसूख बढ़ जाएगा। लेकिन उन्हें पता था कि लालू यादव उन्हें घोड़ा नहीं बेचेंगे इसलिए उन्होंने एक किसान को भेजा। किसान ने लालू यादव का घोड़ा खरीदकर उसे अनंत सिंह के पास पहुंचा दिया था। आपको बता दें कि अनंत सिंह ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने लालू यादव का घोड़ा खरीदा था। बाद में वो उसी घोड़े पर बैठकर सोनपुर पशु मेला देखने पहुंचे थे।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
10 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines