Panchayat 3 Interesting Fact: इस वक्त पूरे देश को बस एक ही चीज है इंतजार है और वो है पंचायत का तीसरा सीजन (Panchayat 3)। इस वेब सीरीज का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 28 मई को यानी कल फैंस का ये इंतजार खत्म हो जाएगा क्योंकि ‘पंचायत 3’ कल रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस सीरीज के सभी सितारे इस वक्त पूरी तरह से प्रमोशन में जुटे हुए हैं। सभी लोग दिन रात एक कर ‘पंचायत 3‘ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी बीच अब ‘पंचायत 3’ की कास्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में अब सीरीज की शूटिंग से जुड़ा मजेदार किस्सा सामने आया है।
शूटिंग के दौरान आई समस्या
‘पंचायत 3’ के कुछ कलाकार अब एक इंटरव्यू दे रहे थे और इस दौरान नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने एक शॉकिंग खुलासा कर दिया। उन्होंने सीरीज को शूट करने में आईं समस्यों का जिक्र करते हुए एक अनसुना किस्सा सुना डाला। जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) ने भी नीना गुप्ता की बात पर हामी भरी और रिवील किया कि उन्हें इस सीरीज की शूटिंग के दौरान कैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। दरअसल, एक घर मेकर्स के लिए सिरदर्द बन गया था और उनकी नाक में दम हो गया था। लेकिन ऐसा क्या हुआ था चलिए जानते हैं।
घर बना मुसीबत
दरअसल, ये तो आप सभी जानते हैं कि पंचायत सीरीज में बेहद सादगी दिखाई गई है। चाहे कपड़े हों या फिर घर सब चीजें देखकर दर्शकों को ऐसा ही लगेगा कि यहां गांव ही दिखाया जा रहा है। वहीं, एक चीज और कॉमन है, हर सीजन में आपको पहले वाले सीजन से जुड़ाव दिखाई देगा। यानी एक सीजन जहां पर खत्म होता है दूसरे की कहानी वहीं से शुरू हो जाती है। साथ ही हर चीज एक जैसी ही दिखाई देती है। यानी किसी भी लोकेशन या प्रॉपर्टी में कोई बदलाव नहीं किया जाता। वहीं, जब सीजन 3 की शूटिंग शुरू हुई तो इन लोगों को पता चला कि जिस घर में ये लोग शूट करते हैं उसमें घर के मालिक ने कुछ बदलाव कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की दूसरी बेगम कौन? 10 साल की बच्ची की मां पर कैसे आया कॉमेडियन का दिल
मदद करने के चक्कर में आ गई आफत
नीना गुप्ता ने रिवील किया कि उस घर में मालिक ने एक फ्लोर और बना दिया था। हालांकि, उसने ये इसलिए किया कि इससे सीरीज को बनाने में मदद मिलेगी और वो घर स्क्रीन पर अच्छा लगेगा। लेकिन उस शख्स का ये कदम मेकर्स के लिए टेंशन बन गया था। कोशिश तो वो अच्छा काम करने की कर रहा था लेकिन उसके घर पर फ्लोर बनाने से कान्टिनूइटी टूट गई। ऐसे में मेकर्स ने उस शख्स को समझाया और उसके बाद इस समस्या का समाधान निकाला।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines