दामाद जी की फिर गजब बेइज्जती? Panchayat 3 रिलीज से पहले हुई लीक, मेकर्स के ट्विस्ट पर फिरा पानी!

Panchayat 3 Video Leak: पंचायत 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई जानने को बेताब है कि सचिव जी दोबारा कब लौट रहे हैं। इस बीच रिलीज से पहले ही पंचायत 3 का अहम पार्ट लीक हो गया है, जिससे मेकर्स की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

Panchayat 3 (1)

Panchayat 3 Video Leak On Social Media

अमेजॉन प्राइम वीडियो की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत 3‘ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। बता दें कि पंचायत के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। अब तीसरे सीजन का सभी को इंतजार है। इस सीरीज से जुड़े अब तक कई अपडेट आए लेकिन रिलीज डेट का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। इस बीच सीरीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिससे मेकर्स की मेहनत पर पानी फिर सकता है। दरअसल, सचिव जी (जितेंद्र कुमार) की ‘पंचायत 3’ रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।

पंचायत 3 रिलीज से पहले हुई लीक

जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव स्टारर ‘पंचायत 3’ का एक अहम पार्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस सीन में फुलेरा गांव के दामाद जी गणेश की एंट्री दिखाई जा रही है। बता दें कि यह वही दामाद गणेश हैं, जो ‘गजब बेइज्जती है’ डायलॉग बोलकर अमर हो चुके हैं। उनके इस डायलॉग के मीम सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह तीसरे सीजन में फुलेरा गांव के नए सचिव बनकर लौट सकते हैं।

फिर बेइज्जती का शिकार बने दामाद जी

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि गणेश फुलेरा गांव में आते हैं और एक बार फिर बेज्जती का शिकार बन बैठते हैं। ऑफिस सहायक अभिषेक और उप प्रधान प्रहलाद पाण्डेय उनकी मेहमान नवाजी में लग जाते हैं। इस बीच दोनों ही गणेश को अपने-अपने हिसाब से ट्रीट करते हैं और चाहते हैं कि पिछली बार की तरह उनकी इस बार बेज्जती न हो सके। हालांकि ऐसा होता नहीं है क्योंकि जैसे ही दामाद जी कुर्सी पर बैठते हैं तो कुर्सी टूट जाती है। बस फिर क्या एक बार फिर उनकी गजब बेज्जती हो जाती है।

कब रिलीज होगी सचिव जी की पंचायत 3

बता दें कि ‘पंचायत 3’ का यह सीन लीक होने के बाद से मेकर्स की मेहनत पर पानी फिर सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मेकर्स हमेशा से ही दर्शकों के सामने एक फ्रेश स्टोरी लाना चाहते हैं। हालांकि कहानी लीक होने से वेब सीरीज के बजट पर असर पड़ने के चांसेस बढ़ जाते हैं। लोगों को पहले से पता काफी हद तक पता चल गया है कि इस बार मेकर्स क्या ट्विस्ट लाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स इसे दिसंबर 2024 में रिलीज कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ