Panchayat 3: क्राइम, थ्रिलर और ड्रामा जैसी वेब सीरीज देखने के लिए लोगों में काफी क्रेज देखा जाता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी कई सीरीज मौजूद भी हैं लेकिन ‘पंचायत’ जैसी गांव पर बेस्ड सीरीज ने कई लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। ‘पंचायत 3‘ अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोग इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं। ‘पंचायत 3’ के टीजर में बताया गया था कि इस बार फुलेरा गांव में लौकी पर पंचायत होगी। ऐसा हुआ भी क्योंकि सीरीज में अधिकतर जगहों पर लौकी का इस्तेमाल किया गया है। क्या आपके दिमाग में कभी आया कि आखिर इस सीरीज में लौकी पर इतना फोकस क्यों किया गया है?
सीरीज में कई जगह दिखाई गई लौकी
आपको बता दें कि ‘पंचायत’ के हर सीजन में लौकी का इतना इस्तेमाल किया गया है। जब TVF की इस सीरीज का पहला सीजन ‘पंचायत’ आया था तो प्रधान जी ने सचिव जी को लौकी दी। जब अधिकारी से बात करने की नौबत आई तो भेंट में लौकी दे दी। प्रधान जी के घर से आते वक्त अधिकतर बार सचिव जी के हाथ में लौकी देखने को मिली। और तो और तीसरे सीजन के दूसरे ही एपिसोड में सचिव जी ने जगमोहन की अम्मा को लौकी थमा दी। इसके पीछे की वजह का खुलासा अब सचिव जी यानी खुद जितेंद्र कुमार ने कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Panchayat 3 देख ली? अब 5 पॉपुलर वेब सीरीज देखने को हो जाएं तैयार, जानें रिलीज डेट
सचिव जी ने बताई लौकी दिखाने की वजह
एक इंटरव्यू के दौरान जब जितेंद्र कुमार से पूछा गया कि ‘पंचायत’ सीरीज में लौकी पर फोकस रखने की वजह क्या है? इस पर एक्टर ने दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘गांव में लौकी की सब्जी अधिक होती है। ये ऐसी सब्जी है, जिसे खाना फायदेमंद होता है और ये आसानी से मिल जाती है।’ वहीं ये पूछने पर कि कोई और सब्जी क्यों नहीं दिखाई गई तो एक्टर ने कहा, ‘हमारा फोकस लौकी पर था क्योंकि इसे सब खाते हैं। इसे दिखाने के पीछे दूसरी सब्जी का विरोध बिल्कुल नहीं था।’
ट्रेलर में दिखाई गई थी लौकी ही लौकी
गौरतलब है कि ‘पंचायत 3’ का प्रमोशन करते समय मेकर्स ने नायाब तरीका ढूंढ निकाला था। उन्होंने ट्रेलर में लौकी पर पूरा फोकस रखा था और उसमें ही रिलीज डेट को छिपाकर रखा था। मेकर्स की ओर से कहा गया था कि वेबसाइट पर जाकर लौकी हटाने से इस सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा हो जाएगा। खैर कहना गलत नहीं होगा कि ‘पंचायत’ के बाद से लौकी काफी हाइलाइट हो गई है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines