Panchayat 3: जबसे पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है, हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर तो ऐसा लग रहा है कि जैसे पंचायत ने चर्चा में रहने की कसम ही खा ली है। जी हां, अगर सोशल मीडिया की बात करें तो इंटरनेट पर तो ‘बागपत की लड़ाई’ भी फुलेरा तक आ गई है। नहीं समझे… आइए समझाते हैं। दरअसल, बागपत के चाचा की कहानी तो हर कोई जानता है। अब भई जब सबने इसे देखा और सुना है, तो भला कहां कोई इसे भूल सकता है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ पंचायत का तीसरा सीजन
जैसे ही पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज हुआ, तो ये ट्रेंड करने लगा और सोशल मीडिया पर इसको लेकर ना जाने कितने पोस्ट आ गए। अब भई कहानी फुलेरा की है, तो भला प्रधान जी और मंजू देवी कहां पीछे रहने वाले थे। जी हां, दोनों की नई तस्वीरों ने भी उतना ही बज बना दिया, जितना पहले बना था। इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर तो प्रहलाद चा की भी खूब चर्चा है, जिस तरह से उनकी चर्चा हो रही है, इसे देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने इस सीजन में कुछ तो खेल खेला है, जो वो इस तरह से चर्चा में हैं।
बागपत वाले चाचा की याद
हालांकि इस सीरीज का एक सीजन ऐसा भी है, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। जी हां, और वो है बैटल ऑफ बागपत और बैटल ऑफ फुलेरा। दरअसल, सोशल मीडिया पर सीरीज के एक सीन को लेकर चर्चा हो रही है और इसको लेकर कहा जा रहा है कि पंचायत का जब ये सीन आया तो बागपत वाले चाचा याद आ गए थे। इस सीरीज के तीनों सीजन में सबसे बढ़िया यही सीन था। अब ये सीन कौन-सा है इसके लिए तो आपको सीरीज देखनी बनती है।
क्या है कहानी?
अगर इसकी कहानी की बात करें तो भई पहले दो सीजन की स्टोरी तो सबको पता है, लेकिन बात तीसरे सीजन की करें तो सब कुछ पहले जैसा है। जी हां, कहानी उसी फुलेरा गांव की है। नए सचिव जी की एंट्री हो चुकी है और फुलेरा पूर्व और पश्चिम को ग्राम आवास योजना के तहत मिलने वाले घरों पर विवाद अभी भी जारी है। ऐसे में विधायक और गांववालों के बीच टक्कर होगी। हालांकि इस बार खास बात ये है कि सीरीज की खास बात ये है कि सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। अब जब दोनों के बीच कुछ ना कुछ चल रहा है, तो इसका आगे बढ़ना तो लाजिमी था।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर ने पहले किया गर्लफ्रेंड का रेप, फिर बेल्ट से पीटा, मन नहीं भरा तो 20 बार चाकू से गोदा
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 hr agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
3 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
3 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
4 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
12 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
14 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
16 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines