Web Series Ashram Inside Story: वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन के दूसरे पार्ट की की चर्चा जोरों-शोरों से चल रही है। जब से आश्रम का नया सीजन रिलीज हुआ है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। 27 फरवरी को आश्रम के सीजन 3 का पार्ट-2 रिलीज हुआ था, इस सीजन का नाम एक बदनाम आश्रम रखा गया है। हालांकि, आश्रम सीरीज का केंद्र बिंदू बॉबी देओल उर्फ बाबा निराला है लेकिन उनके अलावा भी और कई किरदार हैं, जिनकी मदद से ही सीरीज को निखारा गया है। पम्मी पहलवान को तो आप जानते ही होंगे, जिसके सामने बाबा की सच्चाई पिछले सीजन में ही आ गई थी। अब नए सीजन में वह बाबा को सबक सिखाने वाली है। चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे पम्मी ने जेल में बैठे हुए ही निराला बाबा की गद्दी को हिला दिया।
पम्मी पलटेंगी बाबा की किस्मत
अगर आपने आश्रम के पहले पार्ट देखे हैं तो इतना तो आप जानते ही होंगे कि कैसे निराला बाबा ने बदनाम आश्रम की गलियों और वहां के लोगों को अपनी अंधभक्ति में घेरा हुआ है और भोले-भाले लोगों को फंसाया हुआ है। हालांकि, अब निराला बाबा के पाप का घड़ा भर चुका है और उनके जेल जाने का भी समय हो गया है। बाबा के पापों को सामने लाने में अगर किसी ने सबसे बड़ा रोल निभाया है तो वो पम्मी है। सीरीज में पम्मी का रोल अदिति एस पोहनकर निभा रही हैं।
जेल से ही पम्मी ने बाबा निराला की हिलाई गद्दी
बाबा निराला के रूप में दिखाई दे रहे बॉबी देओल, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। हर तरफ इनकी एक्टिंग की चर्चा हो रही है। वहीं अब पम्मी की बात करें तो उसने बाबा निराला के करीबी भोपा स्वामी को अपनी ओर आकर्षित कर फंसा लिया है और उसे बाबा के खिलाफ इस्तेमाल कर उन्हें जेल की हवा खिलाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। हालांकि, इसके तीसरे पार्ट को देखने के बाद यह तो पक्का है कि इसका अगला सीजन भी जरूर आएगा, जिसको देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जेल से कैसे बाहर आई पम्मी?
पम्मी ने बाबा निराला के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, लेकिन केस पम्मी के ऊपर ही उल्टा पड़ गया और कोर्ट ने उसे ही जेल में डाल दिया। इसके बाद उन्होंने जेल में बैठे-बैठे प्लान बनाया और बाबा के सामने दुहाई कर जेल से बाहर आ गई। पम्मी को आश्रम के कोपभवन में रखा गया था, जहां वह बाबा निराला उर्फ मोंटी से सीधे संपर्क नहीं कर पा रही थी। पम्मी ने अपने आचरण से बाबा निराला का दिल जीता, मगर साथ ही उनके खास मित्र भोपा स्वामी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लिया। पम्मी का मकसद भोपा स्वामी को फंसाने से ज्यादा उसे बाबा के खिलाफ करने का था। कहानी में एक दिन बाबा निराला भोपा स्वामी और पम्मी को साथ देखे लेता है और भोपा स्वामी का शुद्धिकरण करवा देता है।
भोपा स्वामी ने दिया पम्मी का साथ
हालांकि, शुद्धिकरण होने के बाद भोपा स्वामी समझ जाता है कि पम्मी ने उसका इस्तेमाल किया है,लेकिन पम्मी की ओर अपने आकर्षण को वह नजरअंदाज नहीं कर पाया और पम्मी के मकसद में उसका साथ देने को तैयार हो गया। भोपा स्वामी भी बाबा निराला द्वारा शुद्धिकरण करवाएं जाने के बाद नफरत की आग में जल रहा था और उससे बदला लेना चाहता था। बस फिर इस तरह भोपा स्वामी और पम्मी पहलवान ने मिलकर कोर्ट में यह साबित कर दिया कि बाबा निराला ढोंगी है और उनका कोई शुद्धिकरण नहीं हुआ है। इससे यह बात भी साबित हो जाती है कि उसने पम्मी का रेप किया था। अंत में बाबा निराला जेल जाता है और उस गद्दी पर भोपा स्वामी को बिठा दिया गया है। आने वाले सीजन में फैंस देखेंगे कि बाबा निराला कैसे जेल से आश्रम की काया पलटते हैं। जाहिर है अगला सीजन धमाकेदार होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Celebrity MsterChef छोड़ने के बाद Dipika Kakar क्यों हो रहीं ट्रोल
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
37 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines