Pallavi Joshi Birthday Special: ‘द कश्मीर फाइल्स’ की राधिका मेनन यानी पल्लवी जोशी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सक्सेसफुल एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ-साथ वह फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। 4 अप्रैल 1969 को जन्मी पल्लवी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। छोटी उम्र से स्टेज पर काम करने वाली एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत जमीनी स्तर से की थी। अपने काम के प्रति लगाव और कड़ी मेहनत का नतीजा ही है कि आज वह इस मुकाम पर खड़ी हैं। हालांकि उनका ये सफर इतना आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा भी आया था जब पल्लवी को डायरेक्टर ने सरेआम बेइज्जत किया था। आइए जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़े कुछ खास किस्से।
कई टीवी शोज में कर चुकी हैं काम
पल्लवी जोशी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘बदला’ और ‘आदमी सड़क का’ जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी ‘पनाह’, ‘तहलका’ और ‘सौदागर’ समेत कई फिल्में रहीं जिसमें काम करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी अलग पहचान बनाई। 90 के दशक में पल्लवी को कई टीवी शोज में भी देखा गया था। साल 2022 में उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हुई, जिससे उन्होंने इंडस्ट्री में कमबैक किया था। इस फिल्म को पल्लवी जोशी के पति विवेक अग्निहोत्री ने बनाया था।
डायरेक्टर ने सेट पर किया था बेइज्जत
‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद पल्लवी जोशी ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आईं। फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि काफी साल पहले सेट पर एक डायरेक्टर ने उन्हें काफी बुरी तरह से बेइज्जत किया था। पल्लवी ने बताया था, ‘मेरे डायरेक्टर को मुझसे काफी परेशानी थी। उन्हें मेरा मेकअप, हेयर, स्टाइल यहां तक कि मेरी एक्टिंग भी नहीं पसंद थी। वो सेट पर मुझे हमेशा कोसा और जलील किया करते थे।’
एक्ट्रेस ने बताया था कि, ‘डायरेक्टर के मुताबिक तो मुझे एक्टिंग करनी आती ही नहीं थी। वो कहते थे कि मैं अच्छी एक्ट्रेस नहीं हूं। मैंने एकदम घटिया सीन दिया है। पहले तो मुझे यह सब मजाक लगा था लेकिन बाद में अहसास हुआ कि वो मुझे बेइज्जत कर रहे हैं।’ एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी बातें सुनकर वो सेट पर ही रोने लगी थीं। उस समय उन्हें लगने लगा था कि एक्टिंग उनके बस की बात नहीं है।
नेशनल अवॉर्ड जीतकर की बोलती बंद
पल्लवी जोशी ने बताया कि डायरेक्टर की बातों ने मुझे पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था लेकिन उस हादसे के तीन साल बाद साल 1994 में उन्होंने फिल्म ‘वो छोकरी’ की। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस अवॉर्ड को जीतने से उन्हें विश्वास हो गया था कि वह एक्टिंग के लिए बनी हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
49 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines