संगीतकार पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना दोनों नवंबर 2025 में शादी करने वाली थी. लेकिन उनकी शादी टूट गई और बाद में दोनों ने शादी करने से इंकार कर दिया था. लेकिन अब शादी टूटने की असली वजह सामने आई है. बता दें कि शादी टूटने की असली वजह विज्ञान माने ने बताई है, जो स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं. उन्होने ने आरोप लगाय है कि शादी समारोह में मैं मौजूद था, जहां पलाश किसी और महिला के साथ बेड पर पकड़ा गया था, जिसकी वजह से यह शादी टूट गई थी. इतना ही नहीं भारतीय महिला टीम ने पलाश की पिटाई भी की थी. विज्ञान ने आगे आरोप लगाया है कि पलाश ने उनसे फिल्म बनाने के लिए 40 लाख रुपये लिए थे. लेकिन न तो अब तक फिल्म बनी है और न ही उनके पैसे वापस हुए हैं. जब विज्ञान ने पलाश से पैसे मांगे तो उन्होंने देने से मना कर या टालमटोल कर दिया. विज्ञान इसकी शिकायत सांगली के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है.
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोपों पर भड़के पलाश मुच्छल, भेजा 10 करोड़ का नोटिस
पलाश ने विज्ञान माने को भेजी 10 करोड़ की नोटिस
वहीं बिते दिन पलाश ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की और लिखा, ‘मेरे वकील श्रेयांश मिथारे ने सांगली स्थित विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस भेजा है, क्योंकि विज्ञान ने मेरी प्रतिष्ठा को बदनाम करने की जानबूझकर कोशिश की है.’ आपको बता दें कि विज्ञान माने भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त है. हालांकि आज विज्ञान माने ने मीडिया से बात करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ के इस एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकरानी ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञान माने ने लगाया कई गंभीर आरोप
विज्ञान ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पलाश मुच्छल के नोटीस का जवाब मैं दूंगा. इसके बाद विज्ञान ने आरोप लगाया की पलाश मुझ पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं. इतना ही नहीं अंडरवर्ल्ड से धमकी भी दिलवा रहे हैं लेकिन मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं. मैं अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. वहीं विज्ञान यह भी दावा किया की उन्हें पलाश मुच्छल से जान का खतरा भी है.
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
16 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
18 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
19 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
20 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
21 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
22 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines