Palash Muchhal, Smriti Mandhana: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी जबसे पोस्टपोन हुई है, तबसे ही इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही है. पलाश की एक लड़की के साथ चैट वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा. हालांकि, अब इस मामले पर खुद पलाश की मां का रिएक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
क्या बोलीं पलाश की मां?
दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए पलाश की मां ने कहा कि इस वक्त दोनों ही तकलीफ में हैं. पलाश अपनी दुल्हन के साथ घर आने का सपना देख रहा था और मैंने भी एक ग्रैंड वेलकम की तैयारी की थी. उन्होंने कहा कि सब ठीक हो जाएगा, शादी बहुत जल्दी होगी. पलाश की मां के इस बयान के सामने आने के बाद ये साफ है कि दोनों की शादी को पोस्टपोन किया गया है और ये कैंसिल नहीं हुई है. हालांकि, इस पर स्मृति मंधाना की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है.
स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब
गौरतलब है कि पलाश और स्मृति मंधाना की शादी को बिल्कुल आखिरी समय में पोस्टपोन किया गया था. उस वक्त जानकारी आई थी कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब है, जिसके बाद इस शादी को पीछे हटाया गया. हालांकि, इसके बाद पलाश की एक लड़की के संग चैट वायरल हुई, तो मामले ने एक अलग ही तूल पकड़ लिया और इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें होने लगी.
पलाश और स्मृति मंधाना की शादी होगी या नहीं?
इसके बाद पलाश और स्मृति मंधाना की शादी को लोग लोगों में अटकलें बढ़ गई. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने रिएक्शन शेयर किए. साथ ही सभी ये जानना चाहते हैं कि पलाश और स्मृति मंधाना की शादी होगी या नहीं. अब पलाश की मां के इस स्टेटमेंट ये यही लग रही है कि आने वाले समय में दोनों की शादी हो सकती है, लेकिन अभी कंफर्म कुछ भी नहीं है क्योंकि स्मृति मंधाना ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. ऐसे में अब आने वाले समय में ही सब कुछ साफ हो सकेगा.
यह भी पढ़ें- क्यों कानूनी पचड़े में फंसी Dhurandhar, आखिर ऐसा क्या हुआ जो मामला हाईकोर्ट पहुंचा?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines