Palak Tiwari Orry Fight Viral Chat: पलक तिवारी (Palak Tiwari) अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी फिल्मों और गानों से ज्यादा फैंस को पलक की लव लाइफ में दिलचस्पी रहती है। उनकी डेटिंग रूमर्स हमेशा ही सभी का ध्यान खींच लेती हैं। न्यू ईयर पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ स्पॉट हुईं। लेकिन अब उन्हें लेकर एक कंट्रोवर्शियल खबर सामने आई है। इस बार वो इब्राहिम नहीं बल्कि ओरी (Orry) की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, इन दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हो गई है।
यह भी पढ़ें: चुलबुली ‘अनिका’ की वेडिंग डेट रिवील, Surbhi Chandna बॉयफ्रेंड संग जल्द रचाएंगी शादी
पलक और ओरी की चैट लीक
पलक और ओरी के बीच चीजें इतनी खराब हो गई हैं कि देखकर आपको भी झटका लगेगा। गुस्से में ओरहान अवतरमणि (Orhan Awatramani) ने अब पलक तिवारी को मिडिल फिंगर तक दिखा दी है। इनका ये पूरा झगड़ा चैट्स में हुआ है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इनकी लड़ाई की चैट कहां से सामने आ गई। तो बता दें, मामला ऐसा है कि इनकी पर्सनल चैट अब लीक हो गई है। सामने आई इस फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि इनके बीच कुछ तो मनमुटाव हुआ है जिसके बाद पलक- ओरी से माफी मांग रही हैं।
Image Credit: Social Media
पलक की माफी पर ओरी का रिएक्शन
आप देख सकते हैं कि पहले पलक तिवारी की तरफ से ओरी को मैसेज आया है। इसमें उन्होंने अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कहा है कि अगर तुम्हें माफी ही चाहिए तो सारा की रिस्पेक्ट में मैं कह देती हूं। मुझे माफ कर दो। एक्ट्रेस के इस मैसेज के बीच में ही ओरी ने मिडिल फिंगर दिखाकर साफ कर दिया कि वो पलक को माफ नहीं करने वालें। इसके बाद ओरी ने ये भी कहा- ‘नो बेब, अगर तुम अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट से भी माफी मांगो तो। क्योंकि तुम्हें बात करना नहीं आता।’ अब ओरी का गुस्सा देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे ये मामला काफी गर्म है।
सारा का क्या है कनेक्शन?
हालांकि, इनकी लड़ाई किस बात पर हुई है अभी तक ये पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस चैट में किस सारा का जिक्र हो रहा है इसका अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। इतना तो साफ है कि पलक और इब्राहिम करीब हैं। चाहे वो डेट कर रहे हों या सिर्फ दोस्त हों, इनका बॉन्ड तो काफी स्ट्रांग है। वहीं, इब्राहिम- सारा अली खान (Sara Ali Khan) के भाई हैं और सारा -ओरी की भी दोस्त हैं। ऐसे में अब यही लग रहा है कि सारा ने इन दोनों में सुलह करवाने की कोशिश की है, लेकिन मामला सुलझने की जगह और भी उलझ गया। अब देखना होगा इस दुश्मनी का अंत कब और कैसे होगा।
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
33 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines