पलक तिवारी ने हाल ही में बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी उम्र की बाकी एक्ट्रेसेज जैसे सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ तुलना किए जाने पर दबाव को लेकर खुलकर बात की। ‘भूतनी’ फिल्म में नजर आई पलक ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी टेंशन को कैसे संभालती हैं और दूसरों से तुलना होने पर भी अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करती हैं।
पलक ने अनन्या और सुहाना से तुलना पर क्या कहा?
मैशेबल इंडिया से बातचित के दौरान पलक से पूछा गया कि अनन्या, सुहाना और इब्राहिम अली खान जैसे एक्टर्स के साथ तुलना होने पर उन्हें कैसा लगता है और वह उस प्रेशर को कैसे मैनेज करती हैं।
इस पर पलक ने कहा, “मैं कोशिश करती हूं कि प्रेशर न लूं, क्योंकि जब आप टेंशन में होते हो, तो आप अपना बेस्ट नहीं दे पाते। मुझे एक्टिंग करना बहुत अच्छा लगता है। बचपन से ही मेरा सपना था एक एक्ट्रेस बनने का। जब मैं कैमरे के सामने होती हूं, तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। मुझे इस बात की तसल्ली है कि मैं अपने सपने पूरे कर रही हूं, तो फिर मुझे दूसरों के बारे में सोचने की क्या जरूरत है? लोग बातें तो करेंगे ही, लेकिन वो सब बाद में देख लेंगे। अभी के लिए मैं खुश हूं कि मैं एक्टिंग कर रही हूं।”
पलक ने ये भी कहा कि वो और उनके साथ काम शुरू करने वाले बाकी एक्टर्स अक्सर पार्टियों में मिलते हैं और अपने स्ट्रगल्स के बारे में बात करते हैं। पलक ने कहा, “हर कोई अपनी लाइफ में कुछ बना रहा है। इस उम्र में अपना नाम बनाना आसान नहीं है। हम सब खुद को एक्टिंग के मामले में समझने की कोशिश कर रहे हैं और बॉलीवुड भी अब थोड़ा बदल रहा है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हम सब धीरे-धीरे रास्ता ढूंढ लेंगे।”
पलक तिवारी का लेटेस्ट प्रोजेक्ट
पलक हाल ही में फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आई थीं, जो इसी महीने रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह, आसिफ खान और बेयूनिक भी थे। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धांत सचदेव ने किया था और इसे दीपक मुकुट और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया था।
ये भी पढ़ें- ‘कुबेरा’ के सॉन्ग लॉन्च पर दिखा सितारों का जलवा, ‘पिप्पी पिप्पी डम डम डम’ ने लूटी महफिल
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines