'फैमिली बहुत मुश्किल…', Palash-Smriti Mandhana की शादी पर Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी

Palak Muchhal, Palash Muchhal, Smriti Mandhana: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी को लेकर अभी भी चर्चा बंद नहीं हुई है. इस बीच अब पलक ने इस मुश्किल वक्त के बारे में बात की है.

Palak Muchhal, Palash Muchhal, Smriti Mandhana

Palak Muchhal, Palash Muchhal, Smriti Mandhana. image credit- social media

विज्ञापन

Palak Muchhal, Palash Muchhal, Smriti Mandhana: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की शादी को लेकर बातें सुनने को मिलती रहती हैं. ये तो सभी जानते हैं कि पलाश और स्मृति की शादी को आखिरी मौके पर पोस्टपोन किया गया था. इस बीच अब दोनों की शादी पर पलाश की बहन पलक मुच्छल ने चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि पलक ने इस पर क्या कहा है?

पलक ने क्या कहा?

दरअसल, हाल ही में पलक मुच्छल ने फिल्मफेयर से इस बारे में चर्चा की. इस दौरान पलाश और स्मृति की शादी को लेकर पलक से सवाल किया गया, जिसके जवाब में पलक ने कहा कि मुझे लगता है कि फैमिलीज बहुत मुश्किल समय से गुजर रही हैं और हम इस समय पॉजिटिविटी पर भरोसा करते हैं. पलक ने कहा कि हम जितना हो सकता है पॉजिटिविटी फैला रहे हैं और मजबूत हैं.

विज्ञापन

7 दिसबंर को शादी होने की रूमर्स

गौरतलब है कि पलाश और स्मृति की शादी को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं. कुछ दिन पहले ये भी सुनने में आया कि 7 दिसंबर को दोनों की शादी होने वाली हैं, लेकिन स्मृति के भाई ने इन रूमर्स का खंडन किया और बताया कि ये सब झूठ है. इसके बाद अब पलाश की बहन ने भी यही कहा कि अब दोनों परिवारों के लिए ये मुश्किल समय है.

आखिरी मौके पर कैंसिल हुई शादी

बता दें कि पलाश और स्मृति की शादी होने वाली थी, जिसे आखिरी मौके पर कैंसिल किया गया. दोनों की शादी के पोस्टपोन करने की वजह स्मृति के पिता की खराब तबीयत बताई गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर पलाश की एक लड़की के संग चैट वायरल हो गई, जिसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया और कहानी पूरी तरह से बदल गई.

शादी की फोटोज को किया डिलीट

ना सिर्फ पलाश की चैट वायरल हुई बल्कि स्मृति ने अपने सोशल मीडिया से शादी की फोटोज भी डिलीट कर दी, जिसके बाद चर्चा शुरू हुई कि पलाश ने स्मृति के धोखा दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या दोनों की शादी होती है या नहीं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ