Pala Suresh Death: मलयालम एक्टर पाला सुरेश अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्टर का हार्ट अटैक से 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से पाला सुरेश के फैंस का दिल टूट गया है। पिछले कुछ दिनों से पाला सुरेश का इलाज कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। अब खबरों के मुताबिक पाला सुरेश अपने घर पर ही बेहोशी की हालत में मिले, जब उन्हें अस्पताल लाया गया तब तक काफी देर हो गई थी। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उनके निधन से मलयालम इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: मशहूर साउथ एक्टर का निधन, फिल्म डायरेक्टर ने पोस्ट शेयर कर किया कंफर्म
नींद में आया हार्ट अटैक
अपनी मिमिक्री से ऑडियंस के दिल में छाने वाले पाला सुरेश अपने किराए के घर में ही बेहोश मिले। डॉक्टर की रिपोर्ट से पता चला है कि उन्हें नींद में ही दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद जब तक पाला सुरेश को अस्पताल पहुंचाया गया तब तक काफी देर हो गई थी और वो इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे। उनके जाने से मलयालम इंडस्ट्री के एक्टर्स दुख में डूब गए हैं।
मिमिक्री के थे उस्ताद
पाला सुरेश ने स्टेज पर मिमिक्री कर तीन दशक तक ऑडियंस के दिल पर राज किया था। पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की मिमिक्री कर पाला सुरेश घर-घर में मशहूर हुए थे। वो हूबहू ओमन चांडी की नकल करते थे, परफॉर्मेंस के दौरान पाला सुरेश अपने किरदार में ऐसे घुस जाते थे कि लगता था वो मिमिक्री नहीं कर रहे बल्कि सच में ओमन चांडी ही हैं।
इस फिल्म से मिली वाहवाही
पाला सुरेश कोट्टायम जिले के वेल्लिलप्पल्ली के रहने वाले थे। वहीं फिल्मों के साथ-साथ वो टीवी इंडस्ट्री के भी जाने-माने चेहरे बन गए थे। साल 2013 में रिलीज हुई ‘एबीसीडी: अमेरिकन-बॉर्न कन्फ्यूज्ड देसी’ फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी। अब पाला सुरेश के जाने के बाद उनकी फैमिली में पत्नी दीपा और उनके दो बच्चे, देवानंद और देवकृष्ण रह गए हैं।
यह भी पढ़ें: साउथ इंडस्ट्री पर छाए गम के बादल, मशहूर एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
7 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
12 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
13 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
13 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
14 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
15 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines