Pakistani Stars Account Again Ban: अप्रैल महीने में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद इंडिया की तरफ से पाकिस्तानी स्टार्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया था। यही नहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट भी इंडिया में बैन कर दिए गए। लोग उस वक्त हैरान रह गए जब पिछले एक-दो दिन के अंदर कुछ पाकिस्तानी एक्टर्स की इंस्टाग्राम प्रोफाइल इंडिया में दिखाई देने लगी। इंडियन यूजर्स भी यह देखकर हैरान हो गए थे लेकिन अब भारत सरकार ने दोबारा से इन पाकिस्तानी स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को इंडिया में बैन कर दिया है। एक्टर फवाद खान, माहिरा खान, मावरा होकेन समेत अन्य स्टार्स की इंस्टा प्रोफाइल यहां दिखाई देनी बंद हो गई है।
AICWA ने PM मोदी को लिखा लेटर
आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने पाकिस्तानी स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट इंडिया में फिर से दिखाई देने पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने तुरंत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखते हुए पाकिस्तानी सेलेब्स के अकाउंट को फिर से बैन किए जाने की मांग की। AICWA ने कहा कि पाक स्टार्स की इंडिया में सोशल एक्टिविटी हमारे शहीद सैनिकों के बलिदान का सीधा अपमान है।
क्यों बैन हुए थे पाक स्टार्स के अकाउंट?
दरअसल, जब पहलगाम में टूरिस्ट पर आतंकवादियों ने हमला किया, उस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पाक आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर किया। जहां पूरा देश सरकार के इस कदम की सराहना कर रहा था तो वहीं पाकिस्तानी एक्टर्स ने इसे भारत का कायराना कदम बताया था। इसके बाद से पाक एक्टर्स को इंडिया में बैन करने की मांग उठाई गई थी।
यह भी पढ़ें: Mawra Hocane के इंस्टाग्राम से इंडिया में बैन हटने पर यूजर्स भी हैरान, दे रहे ऐसे रिएक्शन
फिर से दिखने लगे थे इंस्टाग्राम अकाउंट
AICWA की सिफारिश के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट और पाकिस्तानी यूचट्यूब चैनल को इंडिया में बैन कर दिया था। इस बीच दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में हानिया आमिर दिखाई दीं जिसके बाद फिल्म की रिलीज को भी इंडिया में बैन कर दिया गया। लोग तब हैरान रह गए जब इतना सब होने के बाद पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से इंडिया में दिखाई देने लगे थे। हालांकि अब इन्हें दोबारा बैन कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines