Atif Aslam Father Death: पाकिस्तान के मशहूर सिंगर आतिफ असलम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के सिर से पिता का साया उठ गया। आतिफ असलम के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज उनके निधन की दुखद खबर सामने आई है। सिंगर के पिता मुहम्मद असलम इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उन्होंने 77 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। सिंगर आतिफ असलम के पिता मुहम्मद असलम के निधन का कारण भी सामने आ गया है।
आतिफ असलम के सिर से उठा पिता का साया
बताया जा रहा है कि मुहम्मद असलम काफी समय से बीमार थे। लम्बी बीमारी के बाद सिंगर के पिता ने दम तोड़ दिया। आज यानी मंगलवार शाम 5:15 बजे पाकिस्तान के लाहौर के वालेंसिया टाउन इलाके में मुहम्मद असलम की जनाजा नमाज पढ़ी गई है। अब एक्टर को इस दुख की घड़ी में फैंस दिलासा देते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, आतिफ असलम अपने पिता के बेहद करीब थे। उनकी कामयाबी के पीछे उनके पिता का बड़ा हाथ था। आतिफ असलम के लिए उनके पिता न सिर्फ उनका सपोर्ट सिस्टम बल्कि उनकी इंस्पिरेशन भी थे।
फैंस ने दी श्रद्धांजलि
अब पिता को खोने का गम आतिफ असलम को जिंदगी भर सहना होगा। सिंगर के पिता की मौत से वो बुरी तरह टूट गए हैं। आपको बता दें, अब सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स आतिफ असलम के पिता की आत्मा की शांति की दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं। श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ लोग सिंगर और उनके परिवार को सांत्वना भी दे रहे हैं। हर कोई इस वक्त सिंगर के दुख को बांटने की कोशिश कर रहा है। इस खबर के सामने आते ही मायूसी छा गई है। आतिफ असलम के फैंस सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। भारत में भी उनकी आवाज के करोड़ों दीवाने हैं।
यह भी पढ़ें: ‘शर्म करो…’, Jaya Bachchan के फैन को धक्का मारने पर भड़कीं Kangana Ranaut
भारत में बैन हैं आतिफ असलम
हालांकि, काफी सालों से आतिफ असलम बॉलीवुड से गायब हैं। पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को भारत में बैन कर दिया गया था। इसके बाद बैन हटा, तो हाल ही में पहलगाम आतंकी हमला हुआ और फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया। इस बार पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में बैन किए जा चुके हैं। आतिफ असलम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक वक्त था जब बॉलीवुड फिल्मों में उनके गानों के खूब चर्चे होते थे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines