साल 2021 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में लड़की का एक्सेंट इतना अलग था कि रातों-रात इंटरनेट पर छा गई थी। वीडियो में वो लड़की बीच सड़क पर अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही थी और बोल रही थी- ‘ये हमारी कार है और ये हम हैं और ये हमारी पॉवरी हो रही है।’ इस ओरिजिनल वीडियो को करीब 98 लाख 84 हजार व्यूज मिले हैं। अब आप ही सोच लीजिए कि ये वीडियो कितना ट्रेंड किया होगा।
वायरल ‘पावरी’ गर्ल को इस शो में पहचाना?
वहीं, अब 4 साल बाद ये वायरल ‘पावरी’ गर्ल कहां है? आप भी ये जानना चाहते होंगे। तो आपको बता दें, ये लड़की अब पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है। इस लड़की का नाम दानानीर मोबीन है। दानानीर मोबीन ने इस वायरल वीडियो के बाद कई टीवी शोज में काम किया है। इन दिनों दानानीर का शो ‘मीम से मोहब्बत’ फैंस की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो के हर एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।
‘पावरी’ गर्ल बनी ‘मीम से मोहब्बत’ की एक्ट्रेस
इस वक्त ‘पावरी’ गर्ल दानानीर मोबीन का शो ‘मीम से मोहब्बत’ पाकिस्तान का सबसे पॉपुलर ड्रामा है। इसे IMDb पर 8.7 रेटिंग मिली है। दानानीर मोबीन का किरदार हो या फिर शो का गाना सब कुछ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अगर आप इंस्टाग्राम खोलेंगे तो भी आपको ‘मीम से मोहब्बत’ के सीन्स ही रील्स में देखने को मिलेंगे। एक बार फिर दानानीर मोबीन लोगों के दिलों पर रूल कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा ने शो देखने आए लोगों से मांगी माफी, विवादों के बीच वायरल हुआ ट्वीट
दानानीर मोबीन की एक वीडियो से बढ़ी पॉपुलैरिटी
शो में एक्टर अहद रजा मीर संग उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। ये शो और दानानीर मोबीन को देखकर फैंस बेहद खुश हैं। आपको बता दें, इससे पहले दानानीर ‘मोहब्बत गुमशुदा मेरी’ और सिन्फ-ए-आहन जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक फिल्म भी की थी, जिसका नाम ‘वेरी फिल्मी’ था। अब ‘मीम से मोहब्बत’ के कारण वो एक बार फिर इंडिया और पाकिस्तान में फिर से चर्चा में आ गई हैं।
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
4 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines