Social Media Influencer Private Video Leak: पाकिस्तानी स्टार्स इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा छाए हुए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हाल ही में कुछ स्टार्स के प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। पहले मिनाहिल मलिक फिर इम्शा रहमान और अब एक और पॉपुलर सेलिब्रिटी मथिरा का प्राइवेट वीडियो कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर जब से मथिरा के प्राइवेट वीडियो और तस्वीरें वायरल होना शुरू हुईं तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। मामले को तूल पकड़ता देख खुद मथिरा ने अपने प्राइवेट वीडियो के लीक होने पर सफाई दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
वीडियो लीक होने के बाद दी सफाई
मथिरा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपना प्राइवेट वीडियो कथित तौर पर लीक होने पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘लोगों द्वारा मेरे नाम और फोटोशूट की तस्वीरों के साथ गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें फर्जी चीजों को जोड़ा जा रहा है। प्लीज आप लोग शर्म करो। मुझे इन गंदी चीजों से दूर रखो।’
सफाई देते हुए मथिरा ने यह भी बताया कि उनके साथ ऐसी घटनाएं 2 साल पहले भी हुई हैं। उस वक्त उन्होंने पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी से इस मामले में शिकायत की थी। अब कथित तौर पर दोबारा वीडियो लीक होने पर मथिरा ने इसे साजिश करार दिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह की चीजों को बिल्कुल न फैलाएं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: नॉमीनेट 7 कंटेस्टेंट में किसका कटेगा पत्ता? किसे मिलेंगे ज्यादा वोट
कौन हैं ये पॉपुलर सेलिब्रिटी?
33 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मथिरा मोहम्मद पाकिस्तानी मॉडल, टीवी होस्ट और डांसर होने के अलावा एक्ट्रेस और सिंगर भी हैं। उन्हें कई म्यूजिक वीडियो में देखा जा चुका है। इसके अलावा टीवी होस्ट के तौर पर भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है।
मथिरा का बचपन हरारे, जिम्बाब्वे में बीता है। बाद में परिवार के साथ वह पाकिस्तान में आकर बस गईं। मथिरा ने अपने करियर की शुरुआत देसी बीट, जादूगर और मलकू के ‘नचदी कमाल’ म्यूजिक वीडियो से की। पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2012 में पंजाबी सिंगर फर्रान जे मिर्जा से शादी की थी। हालांकि 2018 में दोनों अलग हो गए थे।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
उधर, मथिरा का प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने यह सब सिर्फ अटेंशन पाने के लिए किया है। यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है। हालांकि कुछ यूजर्स एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आए हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘सब फर्जी ,खबरें हैं, कोई वीडियो लीक नहीं हुआ है। पाक एक्ट्रेस ठीक हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines