Nimra Khan Kidnapping Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस निमरा खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले बीच सड़क पर किडनैप करने की कोशिश हुई है। रात के अंधेरे में एक्ट्रेस के साथ वो हुआ जिसके बाद उनकी दुनिया पलट गई। अब वो पाकिस्तानी होने पर अफसोस जता रही हैं। निमरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद इस हादसे के बारे में बताते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था।
पाक एक्ट्रेस की किडनैपिंग का वीडियो आया सामने
उनका ये वीडियो देखने के बाद फैंस के साथ-साथ बाकी सेलेब्स भी सहम गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अब एक्ट्रेस ने जो घटना अपनी मुंह जुबानी सुनाई है अब उसका असली वीडियो भी सामने आ गया है? जी हां, अब एक्ट्रेस निमरा खान का वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें किडनैप किए जाने की कोशिश हो रही थी। उस दुर्घटना का CCTV फुटेज अब वायरल हो गया है। चलिए देखते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है?
CCTV में कैद हुआ हादसा
इस CCTV वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रात में सड़क के पार खड़ी हुई है और उसके पास एक आदमी आता है। वीडियो में लड़की के साथ कुछ जोर-जबरदस्ती होते हुए नजर आ रही है। हालांकि, वो किसी तरह से खुद को बचाते हुए सड़क की ओर आती है। वो घबराई हुई दिखाई दे रही है, भागते हुए वो गाड़ियां रुकवाने की कोशिश कर रही है। तभी एक गाड़ी वहां रूकती है तो वो लड़की उस कार में मौजूद फैमिली से मदद लेती है। इस कार में मौजूद लोगों ने लड़की को बचा लिया नहीं तो कुछ भी हो सकता था।
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तानी होने पर शर्मिंदा हूं’, पेट पर गन रख मशहूर एक्ट्रेस को किडनैप करने की हुई कोशिश
गन पॉइंट पर थीं एक्ट्रेस
अब दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही ये लड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस निमरा खान हैं। एक्ट्रेस ने खुद रिवील किया है कि 3 आदमियों ने उन्हें गन पॉइंट पर रखकर किडनैप करने की कोशिश की थी। अब निमरा खान का ये कथित वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत के भी रोंगटे खड़े हो गए हैं। अब सभी को एक्ट्रेस की फिक्र सता रही है। बता दें, वो फिलहाल सुरक्षित हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 hr ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
3 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
15 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
16 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
18 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
20 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
21 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines