पाकिस्तानी एक्ट्रेस का किडनैपिंग वीडियो वायरल, CCTV कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Nimra Khan Kidnapping Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस निमरा खान की किडनैपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। किस तरह से रात के अंधेरे में एक्ट्रेस पर मुसीबत आई वो एक CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

Nimra Khan Kidnapping Video

Nimra Khan Kidnapping Video

विज्ञापन

Nimra Khan Kidnapping Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस निमरा खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले बीच सड़क पर किडनैप करने की कोशिश हुई है। रात के अंधेरे में एक्ट्रेस के साथ वो हुआ जिसके बाद उनकी दुनिया पलट गई। अब वो पाकिस्तानी होने पर अफसोस जता रही हैं। निमरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद इस हादसे के बारे में बताते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था।

पाक एक्ट्रेस की किडनैपिंग का वीडियो आया सामने

उनका ये वीडियो देखने के बाद फैंस के साथ-साथ बाकी सेलेब्स भी सहम गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अब एक्ट्रेस ने जो घटना अपनी मुंह जुबानी सुनाई है अब उसका असली वीडियो भी सामने आ गया है? जी हां, अब एक्ट्रेस निमरा खान का वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें किडनैप किए जाने की कोशिश हो रही थी। उस दुर्घटना का CCTV फुटेज अब वायरल हो गया है। चलिए देखते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

विज्ञापन

CCTV में कैद हुआ हादसा

इस CCTV वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रात में सड़क के पार खड़ी हुई है और उसके पास एक आदमी आता है। वीडियो में लड़की के साथ कुछ जोर-जबरदस्ती होते हुए नजर आ रही है। हालांकि, वो किसी तरह से खुद को बचाते हुए सड़क की ओर आती है। वो घबराई हुई दिखाई दे रही है, भागते हुए वो गाड़ियां रुकवाने की कोशिश कर रही है। तभी एक गाड़ी वहां रूकती है तो वो लड़की उस कार में मौजूद फैमिली से मदद लेती है। इस कार में मौजूद लोगों ने लड़की को बचा लिया नहीं तो कुछ भी हो सकता था।

विज्ञापन

गन पॉइंट पर थीं एक्ट्रेस 

अब दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही ये लड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस निमरा खान हैं। एक्ट्रेस ने खुद रिवील किया है कि 3 आदमियों ने उन्हें गन पॉइंट पर रखकर किडनैप करने की कोशिश की थी। अब निमरा खान का ये कथित वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत के भी रोंगटे खड़े हो गए हैं। अब सभी को एक्ट्रेस की फिक्र सता रही है। बता दें, वो फिलहाल सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ