Mawra Hocane’s Instagram Visible in India: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस कायराना हरकत का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस गुस्से की गाज पाकिस्तानी एक्टर्स पर भी गिरी। नतीजन उन एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट को इंडिया में बैन कर दिया गया। इस हमले को अभी दो महीने ही हुए हैं कि एक वाक्या ने लोगों को हैरान कर दिया है। ‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्ट्रेस मावरा होकेन के इंस्टाग्राम अकाउंट से इंडिया में बैन हट गया है। ये देखने के बाद यूजर्स भी हैरान हो गए और रिएक्शन दे रहे हैं।
सरकार की तरफ से ऑफिशियल बयान नहीं
एक तरफ दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने पर बवाल मच गया। आलम ये हुआ कि फिल्म इंडिया में रिलीज नहीं हुई। दूसरी ओर मंगलवार को देखा गया कि मावरा होकेन का इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में शो होने लगा। उनके अकाउंट से बैन हट गया है। फिलहाल तो ये क्लीयर नहीं हो सका है कि ये महज तकनीकी गड़बड़ी है या फिर बैन पॉलिसी में कुछ बदलाव है। इसके अलावा भारत सरकार की तरफ से भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: हमने कुछ खूबसूरत साल बिताए…’ Shefali Jariwala के निधन पर Ex हसबैंड हरमीत का छलका दर्द
यूजर्स भी हो गए हैं हैरान
अभी तक मावरा होकेन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत के विजिटर को ये मैसेज दिखता था कि ‘अकाउंट इंडिया में मौजूद नहीं है।’ अब एक्ट्रेस की सारी पोस्ट इंस्टा पर देखी जा सकती हैं। इस बीच यूजर्स भी हैरान हैं और इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फाइनली इंडिया में अनब्लॉक।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फाइनली मावरा इंडिया वापस आ गई हैं। फेवरेट पर्सन शुरू। मैं सचमुच तुम्हें याद करती हूं शुरू।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आपका इंडिया में स्वागत है।’ एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा, ‘बन हट गया क्या???’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह पोस्ट मेरे फ़ीड में कैसे आई???बिना किसी बाहरी सर्वर के???’
सनम तेरी कसम का वीडियो किया शेयर
मावरा होकेन का इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में शो होने लगा है। इस बीच दिलचस्प बात ये है कि एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि फिलहाल फवाद खान, हानिया आमिर, माहिरा खान और आतिफ असलम समेत अन्य पाक स्टार्स के अकाउंट अभी भी इंडिया में बैन हैं।
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
6 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 hr ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
3 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
3 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
5 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
6 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
6 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines