Mahira Khan Second Husband Salim Karim: पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने दूसरी बाह निकाह कर लिया है। वह करोड़पति बिजनेसमैन सलीम करीम की दुल्हनिया बन चुकी हैं। माहिरा पिछले काफी समय से सलीम करीम के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। अब आखिरकार दोनों ने निकाह करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। शादी के जोड़े में माहिरा बेहद प्यारी लग रही हैं वहीं उनके शौहर भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं। दोनों के निकाह की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कौन हैं सलीम करीम, जिनसे माहिरा ने निकाह किया। इसके साथ ही बिजनेस के अलावा एक्ट्रेस के शौहर और क्या काम करते हैं, चलिए आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: पर्दे पर हीरो और राजनीति में जीरो हैं ये सितारे, किसी ने तीन तो किसी ने चार साल में पॉलिटिक्स से किया किनारा
क्या काम करते हैं माहिरा के पति
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम सिम्पैसा नाम के फेमस स्टार्ट-अप कंपनी के सीईओ हैं। यह कंपनी 15 से ज्यादा देशों में विभिन्न क्षेत्रों के मर्चेंट्स सिम के जरिए पेमेंट की सुविधा देती है। हालांकि सलीम का काम भले ही शोबिज से जुड़ा हुआ न हो, लेकिन यह दावा किया जाता है कि वह एक प्रोफेशनल डीजे भी हैं। यानि कि वह बिजनेसमैन के साथ-साथ डीजे का शौक भी रखते हैं।
करीब दो साल तक किया डेट
बता दें कि माहिरा और सलीम की मुलाकात एक टेलीविजन एप्लीकेशन के लॉन्च के दौरान हुई थी। इसके बाद साल लगभग डेढ़ से दो साल तक सलीम-करीम को डेट करने के बाद माहिरा ने तुर्की में 2019 में प्राइवेट सेरेमनी के दौरान सगाई कर ली। माहिरा खान की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में भी काम किया है।
बॉलीवुड में डेब्यू
माहिरा ने साल 2017 में शाहरुख खान की फिल्म रईस के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह शाहरुख खान की पत्नी के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं किया था लेकिन दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
8 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
12 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
17 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
18 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines