Mahira Khan ने फिल्म के डायलॉग में लिया रणबीर कपूर का नाम? पुरानी यादें हो गईं ताजा

Mahira Khan Movie Dialogue: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर रेडिट ने दावा किया है कि उसके एक डायलॉग में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के नाम का इस्तेमाल किया है।

Ranbir kapoor-mahira khan

माहिरा खान ने अपनी फिल्म के डायलॉग में रणबीर कपूर का नाम लिया। Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Mahira Khan Movie Dialogue: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तानी एक्टर्स को इंडिया में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। कोई भी इंडियन एक्टर किसी पाक स्टार्स के साथ में काम नहीं कर सकेगा। इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को लेकर रेडिट ने दावा किया है कि अपनी अपकमिंग फिल्म लव गुरु के एक डायलॉग में उन्होंने रणबीर कपूर का नाम लिया है। फिल्म का एक सीन वायरल हुआ है, जिसमें माहिरा खान को अपनी को-एक्ट्रेस रमशा खान के साथ एक डायलॉग बोलते हुए सुना गया है।

क्या है फिल्म का डायलॉग?

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव गुरु’ के एक डायलॉग को लेकर चर्चा में आ गई है। रेडिट पर वायरल पोस्ट में कहा गया है कि फिल्म के एक सीन में माहिरा खान अपनी को-एक्ट्रेस रमशा खान के साथ दिखाई दे रही हैं। वह डायलॉग बोलती हैं, ‘ओह… इसका मतलब है कि वह अभी तक ऐसी लड़की से नहीं मिले हैं, जो उनके अंदर के रणबीर कपूर को बाहर ला सके।’

विज्ञापन

यूजर्स पोस्ट पर दे रहे रिएक्शन

रेडिट का ये पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘तुम लोग कितने घटिया हो। वह अब एक बिल्कुल अलग इंसान है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसका मतलब क्या है? इनर रणबीर कपूर क्या होता है?’ एक अन्य ने लिखा, ‘क्या हम माहिरा खान से नफरत नहीं कर रहे थे, जब उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पर हमला करने वाली अपनी इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी? क्या यह भूल गए?’

विज्ञापन

डेटिंग रूमर्स ने खींचा था ध्यान

माहिरा खान की अपकमिंग फिल्म ‘लव गुरु’ के डायलॉग में असल में रणबीर कपूर का नाम लिया गया है या फिर नहीं इस बात की पुष्टि News24 नहीं करता है। रेडिट पर ऐसा दावा किया जा रहा है, जिसके बाद कुछ लोगों को पुराने दिन याद आ गए हैं, जब रणबीर कपूर और माहिरा खान का नाम एक-दूसरे से जुड़ा था। दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी। हालांकि दोनों ने खुद को हमेशा एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ