पाक एक्ट्रेस Humaira Asghar Ali की प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Author: News24 हिंदी
Jul 12, 2025 10:07 AM IST
Humaira Asghar Ali Death: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें बताया गया है कि उनकी मौत करीब 8-10 महीने पहले ही हो चुकी थी। यही नहीं जब एक्ट्रेस की डेडबॉडी मिली तो वह पूरी तरह से सड़ चुकी थी। बॉडी में कीड़े तक पड़ चुके थे, जिसकी वजह से हुमैरा असगर अली की पहचान करना तक काफी मुश्किल हो गया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस के चेहरे की मांसपेशियां पूरी तरह से गायब हो चुकी थीं लेकिन उनकी हड्डियों में कोई भी फ्रैक्चर नहीं हुआ है।
पूरी तरह से सड़ चुकी थी डेडबॉडी
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की डेडबॉडी इसी हफ्ते मिलने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जियो टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्ट्रेस की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी थी कि उनके हाथ की उंगलिया और नाखून तक हड्डी में पूरी तरह से धस चुके थे। ब्रेन में जो सब्सटेंस मौजूद होता है, वह ऑटोलिसिस के जरिए पूरी तरह से सड़ चुका था।
View this post on Instagramविज्ञापन
डीएनए टेस्ट से हो सकता है खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हुमैरा असगर अली के इंटरनल पार्ट्स पूरे काले पड़ चुके थे और उनमें भूरे रंग के कीड़े पड़ गए थे। सिर की हड्डी तो मौजूद थी लेकिन रीढ़ की हड्डी गल चुकी थी। बॉडी इतनी बुरी तरह से सड़ चुकी थी कि एक्ट्रेस की मौत का असली कारण पता करना असंभव हो चुका है। हालांकि फोरेंसिक टीम हुमैरा असगर अली का डीएनए टेस्ट और टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट कर रही है, जिससे कुछ जानकारी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Humaira Asghar Ali की मौत पर बड़ा खुलासा, क्या पिछले साल चली गई थी पाक एक्ट्रेस की जान?
पिछले साल ही हो गई थी मौत
बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की डेडबॉडी कराची के डिफेंस एरिया स्थित अपार्टमेंट से बरामद की गई थी। बीते दिन इंडिया फाेरम्स की रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि एक्ट्रेस की मौत पिछले साल अक्टूबर, 2024 में हो गई थी। चूंकि उनके फ्लोर पर कोई अन्य नहीं था इसलिए किसी को बदबू तक नहीं आई।